{"_id":"6371c16daeb07f337b16e8a3","slug":"sirfira-aashiq-sent-obscene-photos-to-the-girl-s-fianc-broke-relationship-for-third-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: मंगेतर को भेजे अश्लील फोटो, सिरफिरे आशिक की धमकी- मेरी न हुई तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: मंगेतर को भेजे अश्लील फोटो, सिरफिरे आशिक की धमकी- मेरी न हुई तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा...
Mon, 14 Nov 2022 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 14 Nov 2022 09:47 AM IST
सार
पीड़िता ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। आरोपी युवक ने पहले भी उसके दो रिश्ते तुड़वा दिए थे। इतना ही नहीं आरोपी जान से मारने की धमकी भी देता है।
विज्ञापन
man demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना मंटोला क्षेत्र की युवती को एक सिरफिरा परेशान कर रहा है। तीन बार मंगेतर को अश्लील फोटो भेजकर शादी तुड़वा चुका है। धमकी दी है कि उसकी नहीं हुई तो किसी की नहीं होने देगा। उसे मार देगा, खुद भी मर जाएगा। इससे पीड़िता दहशत में है। उसने पुलिस से गुहार लगाई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।
ये भी पढ़ें - Kasganj: दूल्हे ने किया दुल्हन के साथ डांस, पहली पत्नी ने देखा वीडियो, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है मामला
युवती ने पुलिस को बताया कि नाई की मंडी के सुभाष पार्क के पास का रहने अमन उर्फ बुरहान उसे परेशान कर रहा है। 24 नवंबर को उसकी शादी होने वाली थी। मगर, उसने मंगेतर के भाई के मोबाइल पर उसके अश्लील फोटो भेज दिए, जिससे रिश्ता टूट गया। इससे पहले भी दो बार रिश्ता तुड़वा चुका है। वह आए दिन उसका पीछा करता है। परिवार को जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Kasganj: दूल्हे ने किया दुल्हन के साथ डांस, पहली पत्नी ने देखा वीडियो, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन