{"_id":"61798b43b9885079a718ebe0","slug":"sir-the-nominees-of-the-village-killed-my-brother-filed-a-nominated-report-against-four-people-kasganj-news-agr5129375153","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब... गांव के ही नामजदों ने रंजिशन मार डाला मेरा भाई, चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब... गांव के ही नामजदों ने रंजिशन मार डाला मेरा भाई, चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव बांकनेर के समीप दो दिन पहले मिले अज्ञात शव की शिनाख्त मंगलवार को हो जाने के बाद अब नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मृतक के भाई ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।
सोमवार की सुबह बांकनेर क्षेत्र में सरसों के खेत में एक युवक का शव मिला था। उसकी शिनाख्त जैथरा थाना क्षेत्र के गांव पटसुआ निवासी जबर सिंह के रूप में उनके परिजनों ने की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इधर इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। यह मामला पुरानी रंजिश के तहत हत्या का सामने आ रहा है। मृतक के भाई रमेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि गांव के ही किशोरी, किशनपाल, शैलेंद्र और गौतम पहले से ही रंजिश मानते थे। रंजीश का कोई खास कारण भी नहीं था, सिर्फ नोएडा में नौकरी के दौरान ही कुछ कहासुनी हुई होगी। तभी से यह नामजद जबर सिंह को धमकी देते थे। कई बार यह भी चेतावनी दी कि गांव में गया तो जान से मार देंगे।
मृतक के भाई ने इन चारों नामजदों पर यह भी आरोप लगाया है कि बीती 22 अक्टूबर को जब उनका भाई नोएडा से कासगंज आ रहा था तो गांव के ये चारों आरोपी भाई की हत्या की कार्य योजना बनाते हुए उसका पीछा करते रहे और रास्ते में कहीं हत्या कर शव को कासगंज क्षेत्र में फेंक गए। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। हत्या का क्या कारण है यह भी स्पष्ट किया जा रहा है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। - वीरेंद्र सिंह इंदौलिया, कोतवाली प्रभारी