फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SIR: Notices will be issued to 22,534 voters for mapping

एसआईआर: 22,534 मतदाताओं को मैपिंग के लिए जारी होंगे नोटिस

Mon, 12 Jan 2026 09:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
SIR: Notices will be issued to 22,534 voters for mapping
एसआईआर: बटेश्वर के अटल संकुल केन्द्र में बीएलओ, सुपरवाइजर को अ​धिकारियों ने दिया प्र​शिक्षण

विज्ञापन
बाह। एसआईआर में बाह विधानसभा क्षेत्र में 22,534 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई थी। उनको नोटिस जारी किए जाने, मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए साक्ष्य के संबंध में बटेश्वर के अटल संकुल केंद्र में बीएलओ और सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया।

बाह के एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला ने नोटिस के वक्त लिए जाने वाले साक्ष्य एवं मैपिंग के लिए 2003 की मतदाता सूची के बारे में बताया।एसआईआर में बाह विधानसभा क्षेत्र की जारी कच्ची मतदाता सूची में बूथ 361 से बढ़ कर 385 हो गए हैं। एसआईआर से पहले बाह विधानसभा क्षेत्र में 3,39,350 मतदाता थे। अब 2,82,060 वोटर रह गए हैं। 22,534 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है। बीएलओ की तैयार सूची के मुताबिक 6,702 मतदाता मृतक, 33,469 मतदाता सिफ्टेड, 3,437 मतदाता डुप्लीकेट, 13,389 मतदाता अनुपस्थित थे। कच्ची मतदाता सूची पर दावे और आपत्ति का अभियान चल रहा है। प्रशिक्षण के दौरान तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष, सुधीर गिरी, खंड शिक्षा अधिकारी अमरनाथ, उमेश गौतम, सत्य प्रकाश मौर्य, सतीश बाबू, हरीशंकर राजपूत, राजीव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसआईआर: बटेश्वर के अटल संकुल केन्द्र में बीएलओ, सुपरवाइजर को अधिकारियों ने दिया प्रशिक्षण

एसआईआर: बटेश्वर के अटल संकुल केन्द्र में बीएलओ, सुपरवाइजर को अधिकारियों ने दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed