{"_id":"6910ffd3077cef8c060e8e5a","slug":"sir-fir-warning-against-40-blos-for-negligence-agra-news-c-25-1-agr1035-912702-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : लापरवाही पर 40 बीएलओ के खिलाफ एफआईआर की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : लापरवाही पर 40 बीएलओ के खिलाफ एफआईआर की चेतावनी
विज्ञापन
आगरा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में 40 बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की लापरवाही सामने आई है। इन्होंने घर-घर जाकर गणना फाॅर्म वितरण शुरू नहीं किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने लापरवाह बीएलओ के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी देते हुए विभागाध्यक्षों से स्पष्टीकरण मांगा है।
जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में 35.99 लाख मतदाताओं का घर-घर सत्यापन हो रहा है। उनसे गणना फाॅर्म भरवाए जा रहे हैं। रविवार तक करीब 6 लाख फॉर्म वितरित हो चुके थे। छुट्टी के दिन भी बीएलओ घर-घर पहुंचे। एसआईआर के लिए 3,696 बीएलओ और 360 से अधिक सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है।
आंगनबाड़ी, सिंचाई, शिक्षा विभाग के करीब 40 बीएलओ कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं। रविवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान ने एसआईआर की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि 40 बीएलओ के विरुद्ध कार्यवाही के लिए संबंधित विभागध्यक्षों को चेतावनी दी गई है। उनके कार्य में सुधार नहीं हुआ, तोएफआईआर दर्ज कराने के लिए आयोग को पत्र भेजा जाएगा। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बीएलओ और सुपरवाइजर स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम अरविंद बंगारी के अनुसार 15 नवंबर तक 35.99 लाख मतदाताओं के घर गणना फाॅर्म वितरण का लक्ष्य है। करीब 6 लाख फाॅर्म बंट चुके हैं। दो प्रतियों में फाॅर्म मतदाताओं को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। करीब 10 हजार फाॅर्म जमा भी हो चुके हैं। 15 नवंबर के बाद फाॅर्म एकत्रीकरण के लिए विशेष अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ, सुपरवाइजर, सहायक निर्वाचक व अन्य अधिकारी किसी भी तरह की शिथिलता नहीं बरतें।
सर्वर धीमा होने से नहीं जारी हो सके फाॅर्म
- रविवार को छुट्टी के दिन निर्वाचन आयोग की वेबसाइट का सर्वर अत्यधिक फाॅर्म जारी होने के कारण धीमा पड़ गया। रुक-रुक कर सर्वर चलने से बड़ी संख्या में फाॅर्म जारी नहीं हो सके। फाॅर्म जारी करने के लिए आयोग के सर्वर से क्यूआर कोड स्कैन करना पड़ता है। यह क्यूआर कोड मतदाता की यूनिक आईडी दर्शाता है। इस गणना फाॅर्म में मतदाता का पूर्ण विवरण भरा जाता है। फाॅर्म पर हस्ताक्षर अनिवार्य है। 4 दिसंबर तक जिले में एसआईआर की प्रक्रिया चलेगी।