फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Singing of Shri Ram Katha in the exhibition pandal

हम राम जी के हैं, राम जी हमारे हैं--

Wed, 27 Apr 2022 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Singing of Shri Ram Katha in the exhibition pandal
मैनपुरी। श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी पंडाल में मंगलवार की शाम एक शाम प्रभु श्रीराम के नाम का आयोजन हुआ। प्रेमभूषण महाराज ने श्रीराम कथा का गायन किया। उन्होंने हम राम जी के हैं, राम जी हमारे हैं भजन का गायन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक एवं सुदिती ग्लोबल एकेडमी के चेयरमैन डॉ. राममोहन एवं प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन ने शंख ध्वनि के साथ मंगल आरती की। डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, एसपी अशोक कुमार राय, एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा ने प्रेमभूषण का सम्मान एवं श्रीराम लला की आरती की। कथावाचक प्रेमभूषण ने कहा कि जीवन में प्रभु भक्ति का विशेष महत्व है। प्रभु की भक्ति के बिना हमारा जीवन उसी तरह से निरर्थक हैं, जिस तरह से बिना फल-फूल के शुष्क वृक्ष है। जो व्यक्ति श्री रघुनाथ के सहारे रहते हैं, उन्हें जीवन में कोई भी कष्ट नहीं मिलता। उनके कष्टों को दूर करने के लिए प्रभु सदैव तत्पर रहते हैं। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर हरिहरानंद महाराज, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री को संयोजक राममोहन ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed