फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Singer Tulsi performed on stage of Muktakashi at Taj Mahotsav in Agra

ताज महोत्सव: 'दम मारो दम... रात चांदनी मैं और तू...' गानों से फैंस को दीवाना बना गईं बॉलीवुड सिंगर तुलसी

Wed, 28 Feb 2024 12:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 28 Feb 2024 12:33 PM IST
सार

ताज महोत्सव में बॉलीवुड सिंगर तुलसी कुमार ने अपनी प्रस्तुति दी। 'दम मारो दम... रात चांदनी मैं और तू...' गानों से वह फैंस को दीवाना बना गईं। 

विज्ञापन
Singer Tulsi performed on stage of Muktakashi at Taj Mahotsav in Agra
ताज महोत्सव में प्रस्तुति देतीं बॉलीवुड सिंगर तुलसी कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में वीआईपी सोफे के ऊपर और बैरिकेडिंग पर चढ़ बॉलीवुड सिंगर तुलसी कुमार को देखने और सुनने के लिए लालायित फैंस ने जैसे ही फिल्म कबीर सिंह का गाना साथ छोडूंगी ना तेरे पीछे आऊंगी, मैं आगरा की बन जाऊंगी.... के सुर सुने तो दर्शक भी तुलसी तुलसी नाम पुकारने लगे।

विज्ञापन


मंच से तुलसी कुमार ने दम मारो दम... रात चांदनी मैं और तू... मेरे यारा तेरे गम अगर पाएंगे... तुम जो आए जिंदगी में बात बन गई... आदि गानों की प्रस्तुति दी, जिसे सुनते ही युवा दिलों की धड़कनें भी तेज हो गईं। तुलसी की लाइव सिंगिग को कोई रिकॉर्ड करता दिखा तो कोई वीडियो कॉल कर अपनों को तुलसी को गाना गाता दिखा रहा था। 
विज्ञापन


मुक्ताकाशीय के मंच पर गाना गाती, थिरकती तुलसी को देख बैरिकेडिंग पर युवक, युवतियां थिरकने लगे। पुलिस की लाख रोक के बावजूद भी टेंट को फाड़ तो कोई वीआईपी सोफे के ऊपर चढ़कर तुलसी के गानों पर झूमने को फैंस मजबूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed