{"_id":"5f1d862d8ebc3e63d7045c31","slug":"silver-rock-worship-vrindavan-news-agr4521018150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में श्रीराम मंदिर में लगेगी ब्रज की रज, शिला का किया पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में श्रीराम मंदिर में लगेगी ब्रज की रज, शिला का किया पूजन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीजी मंदिर में रजत शिला का पूजन करते धर्म रक्षा संघ के पदाधिकारी।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। धर्म रक्षा संघ के रजत शिला पूजन कार्यक्रम के तहत निंबार्क संप्रदाय के सर्वोच्च पद पर आसीन निंबार्क पीठाधीश्वर श्याम शरण देवाचार्य श्रीजी महाराज ने रविवार को श्रीजी मंदिर वृंदावन में रजत शिला का पूजन किया। मंगलमूर्ति आचार्य राजेश पांडे ने विद्वानों के साथ वेदमंत्रों के मध्य रजत शिला का पूजन विधि-विधान से कराया।
श्याम शरण देवाचार्य श्रीजी महाराज ने कहा कि धर्म रक्षा संघ द्वारा यह अद्भुत कार्य किया जा रहा है। ब्रज की मिट्टी जब अयोध्या पहुंचेगी तो यह एक प्रकार से हमारे आराध्य भगवान श्रीकृष्ण और प्रभु श्रीराम के बीच का मिलन, द्वापर और त्रेता युग का मिलन जैसा प्रतीत होगा। रजत शिला के अंदर वही ब्रज की रज समाहित है, जिसको भगवान श्रीकृष्ण खाया भी करते थे और उस पर क्रीड़ा भी करते थे।
ब्रजवासियों का प्रेम इस रजत शिला के माध्यम से अयोध्या पहुंचेगा। मंगल मूर्ति आचार्य राजेश पांडे ने कहा कि ब्रज की भूमि और ब्रज की रज की महिमा जितनी कही जाए उतनी कम है। धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि अभी तक हजारों संत महात्माओं, ब्रजवासियों एवं धर्माचार्यों द्वारा रजत शिला का पूजन किया जा चुका है। अब आने वाले दो-तीन दिन के बाद ही इस रजत शिला को लखनऊ मुख्यमंत्री निवास होते हुए अयोध्या के लिए प्रस्थान किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय मंत्री श्रीदास प्रजापति, पंडित शरद माठोलिया, पंडित चंद्र प्रकाश पंडित कृष्ण मुरारी, पंडित पीएम शास्त्री, हरिकांत शास्त्री, विकास गौतम आदि उपस्थित थे।