{"_id":"5f47af7b57e2da7b3724adb7","slug":"silver-loot-bjp-leader-relations-with-police-adg-orders-to-investigate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चांदी लुटेरों के सरगना भाजपा नेता की थी दरोगाओं से दोस्ती, एडीजी तक पहुंची गोपनीय शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदी लुटेरों के सरगना भाजपा नेता की थी दरोगाओं से दोस्ती, एडीजी तक पहुंची गोपनीय शिकायत
Fri, 28 Aug 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:13 AM IST
सार
29 जुलाई को शाहगंज के कोठी मीना बाजार के पास से बोदला के चांदी कारीगरों से 14.5 किलोग्राम चांदी लूटी गई थी। दो दिन पहले पुलिस ने लूट का खुलासा किया था। जगदीशपुरा के किशोरपुरा निवासी सरगना समीर अब्बास उर्फ जॉनी सहित दस आरोपियों
को जेल भेजा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चांदी लूट का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के शाहगंज कोठी मीना बाजार में चांदी लूट में जेल भेजे गए भाजपा नेता समीर अब्बास उर्फ जॉनी की दोस्ती पुलिसवालों से भी थी। वह चार दरोगाओं के संपर्क में रहता था। उनके साथ उठना-बैठना और पार्टी मनाता था। गोपनीय शिकायत मिलने के बाद एडीजी अजय आनंद ने उक्त दरोगाओं की भूमिका की जांच शुरू करा दी है। शिकायत सही मिलने पर उन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि 29 जुलाई को शाहगंज के कोठी मीना बाजार के पास से बोदला के चांदी कारीगरों से 14.5 किलोग्राम चांदी लूटी गई थी। दो दिन पहले पुलिस ने लूट का खुलासा किया था।
संबंधित खबर- चांदी लुटेरों का सरगना भाजपा नेता गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया लूट का माल, जानिये पूरा मामला
विज्ञापन
जगदीशपुरा के किशोरपुरा निवासी सरगना समीर अब्बास उर्फ जॉनी सहित दस आरोपियों को जेल भेजा था। जॉनी का साथी आमिर अभी फरार है। समीर अब्बास भाजपा से जुड़ा हुआ है। इस घटना का खुलासा करने में पुलिस को देर लगी। आमिर का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गया था।

Trending Videos
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जॉनी जगदीशपुरा थाना पुलिस के कई काम करता था। दरोगाओं के संपर्क में रहता था। उसके साथ के चार दरोगाओं के नाम आए हैं। आमिर भी जॉनी के साथ रहता था। मगर, फुटेज मिलने के बाद भी पुलिस उसकी पहचान नहीं कर सकी। एडीजी अजय आनंद को की गई शिकायत में कहा गया है कि वह शाम को बैठकर पार्टी करता था।
संबंधित खबर- भाजपा नेता निकला लुटेरों का सरगना, दो बड़ी वारदात की रची थी साजिश, मुठभेड़ में नौ गिरफ्तार
दरोगा उसकी गाड़ी का इस्तेमाल दबिश में ले जाने के दौरान करते थे। लॉकडाउन में जॉनी घाटे में आ गया था। इस कारण दरोगा उसे रकम देना चाहते थे। इसके लिए ब्याज पर रकम देने को कहा था। एडीजी अजय आनंद के मुताबिक, दरोगाओं की जांच कराई जा रही है। अगर, आरोपी से किसी तरह के संबंध सामने आते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
अलग-अलग थानों में तैनाती
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जॉनी के संपर्क वाले चारों दरोगाओं की तैनाती अलग-अलग थाना क्षेत्र में है। दो दरोगा हरीपर्वत सर्किल में हैं, जबकि एक छत्ता सर्किल में तैनात है। एक दरोगा बाह सर्किल में है।