{"_id":"576af6074f1c1b9172b48ef9","slug":"sikri-stopped-working-in-funeral","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीकरी में रोका मजदूर का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीकरी में रोका मजदूर का अंतिम संस्कार
अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 23 Jun 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के बाद खुद को आग लगाई
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीकरी हिस्सा दो लाल दरवाजा में मजदूर की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे ग्रामीणों को पास के ही एक स्कूल संचालक ने अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया और खुद मौजूद रहकर अंतिम संस्कार कराया।
लाल दरवाजा निवासी मजदूर हरिश्चंद्र (65) की बीमारी के चलते मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार करने के लिए ग्रामीण बुधवार शाम लगभग पांच बजे गांव के श्मशान पर पहुंचे तो पास ही स्थित केपी पब्लिक स्कूल के संचालक शिवसिंह चौधरी ने उन्हें अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। मृतक के भाई राधेश्याम ने बताया कि स्कूल संचालक श्मशान भूमि में बैठ गया और बोला कि पहले मेरा अंतिम संस्कार करो। इस पर ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने हाईवे पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूल संचालक को हिदायत देकर शव का अंतिम संस्कार कराया। बाद में तहसीलदार रत्नाकर मिश्रा और लेखपाल जानकी प्रसाद मौके पर पहुंचे और जमीन की पैमाइश कराई।