फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sikri station will be on foot overbridge

सीकरी स्टेशन पर बनेगा फुट ओवरब्रिज

Wed, 03 Feb 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Wed, 03 Feb 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
Sikri station will be on foot overbridge
फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन पर जल्द ही फुट ओवरब्रिज और दूसरा प्लेटफार्म बनाने का काम शुरू किया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने मंगलवार को स्टेशन का निरीक्षण कर पार्किंग बनाने, एयरकंडीशन वेटिंग रूम, सफाई और प्रवेश द्वार चौड़ा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रेलवे महाप्रबंधक अरुण कुमार सक्सेना सुबह साढे़ दस बजे सीकरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने स्टेशन के निरीक्षण में अतिक्रमण हटाने, डिवाइडर को तोड़कर प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण करने, प्लेटफार्म के बाहर पार्किंग स्थल विकसित करने, शौचालयों और मार्गों की नियमित सफाई के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने फुट ओवरब्रिज (पैदल पार पथ) और दूसरे प्लेट फार्म के लिए तत्काल धनराशि स्वीकृत कराकर बनाने के निर्देश दिए। टूरिस्ट ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस के सीकरी में आने पर यात्रियों को एयर कंडीशन वेटिंग रूम में ठहराने के निर्देश दिए। दिव्यांगों की सुविधा के लिये शौचालय तथा स्टेशन के अन्य स्थानों पर रैंप बनाने के लिए विशेष रूप से कहा। इससे पूर्व पथौली नहर पटरी, रेल फाटक, किरावली, कागारौल फाटक पर ओवरब्रिज स्थलों का निरीक्षण किया। उनका भाजपा नेता रामेश्वर सिंह, पालिकाध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम ने सीकरी में स्वागत किया।
विज्ञापन


सांसद ने सीकरी के लिए रखी मांगें
फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल के प्रतिनिधि रामेश्वर चौधरी आगरा-बिचपुरी, फतेहपुर सीकरी-कागारौल, किरावली-कागारौल, पथौली नहर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने, अछनेरा जंक्शन पर अहमदाबाद कोटा एक्सप्रेस ठहराव और सीकरी स्टेशन पर अजीमाबाद एक्सप्रेस, ओखा वाराणसी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। आगरा-बयाना-बांदीकुर्द रेलवे मार्ग पर डबल ट्रैक बनाने और सीकरी में तेहरा गेट पर वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग महाप्रबंधक से की। अशोक डिठवारिया, चौधरी गुलाब सिंह उर्फ भूरा, महेश पंडित, अल्ताफ कुरैशी, होशियार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीकरी तक चले डीएमयू
रेलवे जीएम से सीकरी से आगरा तक डीएमयू का संचालन सुबह सात बजे और आगरा से शाम छह बजे करने के  साथ आगरा-अछनेरा-मथुरा लाइन पर डीएमयू या शटल, आगरा-बाह-बटेश्वर पर सुबह सात बजे और बटेश्वर से आगरा शाम को छह बजे डीएमयू चलाई जाए। आगरा यमुना ब्रिज और गधापाड़ा माल गोदाम को रुनकता में ट्रांसफर करने और सीकरी में स्वचालित सीढ़ियों को लगाने के लिए रेलवे बजट में प्रस्ताव शामिल करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed