{"_id":"75fa26515b988e3177e1987a43249637","slug":"sikri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने जन्मा दो सिर वाला बच्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने जन्मा दो सिर वाला बच्चा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 26 Nov 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीकरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रसव के लिए आई एक महिला ने बुधवार को दो सिर वाले बच्चे को जन्म दिया। नवजात को देख स्वास्थ्यकर्मी और परिवारीजन अचंभित रह गए। जानकारी होने पर नवजात को देखने वालों की भीड़ जमा हो गई।
ग्राम सहनपुर के नगला बंजारा निवासी रूपसिंह की पुत्री रजनी (25) की शादी बुलंदशहर निवासी राधेलाल के साथ हुई थी। रजनी पिछले चार माह से मायके में रह रही है। बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां एएनएम अमनी और हेमलता ने दोपहर लगभग डेढ़ बजे सामान्य डिलीवरी कराई। पैदा हुए बच्चे के दो सिर देखकर स्वास्थ्यकर्मी अचंभित रह गए। उसके धड़ में मुख्य सिर से दाएं कंधे में एक मुंह और है। इसकी सूचना परिवारीजनों ने ससुराल में राधेलाल को दी। वहीं, जानकारी होने पर नवजात को देखने के लिए मौके पर भीड़ जमा हो गई। सीएचसी अधीक्षक डा. अजय विक्रम सिंह और डा. पियूष अग्रवाल ने नवजात को एसएन अस्पताल आगरा रेफर कर दिया। परिवारीजनों ने बताया कि रजनी की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। इनका एक बेटा और है। चिकित्सकों की माने तो विकृति के मामले हार्मोन की गड़बड़ी के कारण होते हैं।