फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sikri Diwan-e-Khas broken urn

सीकरी के दीवान ए खास का कलश तोड़ा

Fri, 08 Apr 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Fri, 08 Apr 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Sikri Diwan-e-Khas broken urn
सीकरी के दीवान ए खास का कलश तोड़ा - फोटो : Amar Ujala
विश्वदाय स्मारक फतेहपुर सीकरी में अराजक तत्वों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। विदेशी पर्यटक तो इनके निशाने पर थे ही अब स्मारक को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। मंगलवार की रात दीवान ए खास में सीढ़ियों के ताले तोड़कर बुर्जी क्षतिग्रस्त कर दी। इसकी जानकारी पर एएसआई में हड़कंप मच गया। इसकी मरम्मत शुरू करा दी। मामला दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन

उत्तर पश्चिमी सीढ़ी के गेट के ताले तोड़कर घुसे अज्ञात लोगों ने लकड़ी की सीढ़ी लगाकर दक्षिण पश्चिमी बुर्जी के कलश और मौजपत्ती को क्षतिग्रस्त कर दिया।  घटना की जानकारी बुधवार सुबह स्मारक परिचरों को हुई तो हड़कंप मच गया। वरिष्ठ संरक्षण सहायक मुनज्जर अली ने अज्ञात के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन इस घटना से स्मारक की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। 
विज्ञापन


चोरी हो चुकी हैं टोंटियां
सप्ताह भर पहले दीवान ए आम में वाटर कूलर की टोंटियां चोरी हो चुकी हैं। इसमें निजी सुरक्षा गार्ड और स्मारक परिचर संदिग्ध के दायरे में हैं। जिस बुर्जी को नुकसान पहुंचाया गया, वहां वाईफाई सीसीटीवी कैमरा लगा है, लेकिन इसमें रिकार्डिंग नहीं हुई है। पूरे परिसर में 17 कैमरे लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबर के लिए खास था दीवान ए खास
दीवान ए खास में मुगल शंहशाह अकबर मंत्रिपरिषद के साथ विशेष बैठकें करते थे। एक खंभे पर टिकी इमारत में सभी धर्मों के चिह्न उकेरे हैं। सर्वधर्म की प्रतीक इमारत में रात में ड्रम बजाने पर इसकी ध्वनि सुरक्षा प्राचीरों तक सुनाई देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed