{"_id":"d9a41f1b8128dd023996848bd8c9ce29","slug":"sikari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेल्जियम का ग्रुप छात्रों को सिखा रहा कला की बारीकियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेल्जियम का ग्रुप छात्रों को सिखा रहा कला की बारीकियां
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 23 Dec 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्जियम की स्वयंसेवी संस्था एवीएसएल के छह कलाकार सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रा-छात्राओं को विभिन्न प्रकार की कलाओं में पारंगत बनाने में लगे हैं। उनका मानना है कि बच्चों में कला के सृजन करने की क्षमता विकसित की जाए तो वे स्वावलंबी बन सकेंगे।
सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षावार आर्ट क्लासेज प्रोजेक्ट के माध्यम से स्वयंसेवी संस्था के जस्टिन, क्रिस्टफ, कैथरीन, सोफी, एलीस और योहान छात्रा-छात्राओं को कला की बारीकियां बता रहे हैं। उन्हीं से वस्तुओं की पेंटिंग बनवा रहे हैं। विदेशी कलाकार ग्रुप छात्र-छात्राओं को प्रारंभिक रंगों से परिचित कराना, उनकी परिभाषा समझना, क्लेआर्ट से तरह-तरह की आकृतियां बनाना, पेंटिंग बनवाना, वृक्षों को मानव आकृति बनाकर पर्यावरण के प्रति जागरूक करना, पेपर कटिंग आर्ट, पक्षियों की आकृति बनाना गणेश जी बनाने के साथ मंगलवार को कक्षा पांच के छात्रों को मैजिक मास्क बनाना, प्लास्टर आफ पेरिस की पट्टियां, पानी कलर चमकनी, पंख फेवीकाल आदि बनाकर दिखाए। कलाकार आर्ट पेपर और समस्त नेचुरल कलर व सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। कलाकार ग्रुप के साथ यूपीटी गाइड पंकज भटनागर, विद्यालय के प्रधानाचार्य रामअवतार सिंह, लोकेन्द्र सिंह, साहूकार सिंह भी सहयोग कर रहे हैं। दस दिन के प्रशिक्षण के बाद 25 दिसंबर को विद्यालय में ही छात्र-छात्राओं की बनाई कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगायी जाएगी।