भगवान शिव को केक का भोग, इंस्पेक्टर की हरकत पर हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
आगरा के थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक ने अपने जन्मदिन पर कैलाश मंदिर में भगवान शिव को केक का भोग लगाया। इस पर विवाद खड़ा हो गया। हिंदूवादियों नेताओं ने अंडे का केक होने का आरोप लगाया। जबकि मंदिर के महंत का कहना है कि केक मक्खन का था।
विस्तार
आगरा के प्राचीन कैलाश महादेव मंदिर में रविवार शाम को थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने मंदिर में ही केक काटा। इसके बाद भगवान का भोग भी लगाया। सोमवार को केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत और अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने विरोध जताया है।
राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर का कहना है कि सावन में कैलाश मंदिर में निरीक्षक के केक काटकर भोले बाबा का भोग लगाने का वीडियो उनके पास आया है। वह केक काटने का विरोध करते हैं। गर्भगृह में केक काटकर भोग लगाया गया है। यह केक अंडे का हो सकता है। मंदिर में केक काटना गलत है। ऐसा करने वालों को माफी मांगनी चाहिए। इसके खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट का कहना है कि मंदिर परिसर में केक काटने का विरोध किया जाएगा। मंदिर के महंत गौरव गिरी का कहना है कि आस्था के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक अपने जन्मदिन पर आए थे। मक्खन का केक काटा गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.