{"_id":"6185785ccaa60864cb47dad8","slug":"signs-on-the-gas-pipeline-damaged-agra-news-agr5137275198","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस पाइपलाइन पर लगे संकेतांक किए क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस पाइपलाइन पर लगे संकेतांक किए क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! दाऊ दयाल डिग्री कालेज के सामने टूटे पड़े गैल गैस लाइन के संकेतांक
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। शहर के आंतरिक इलाकों में संचालित कांच इकाइयों में गैस की आपूर्ति के लिए डाली गई हाईप्रेशर पाइपलाइन पर लगे संकेतांकों को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। संकेतांक क्षतिग्रस्त किए जाने से समय-समय पर शहर में होने वाले निर्माण कार्यों के दौरान गैस पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने की आशंका है।
कांच इकाइयों और घरेलू गैस की आपूर्ति के लिए गेल गैस लि. ने जिले के के विभिन्न इलाकों में उच्च दबाव वाली गैस पाइपलाइन का जाल बिछा रखा है। गैस पाइपलाइन की सुरक्षा के लिए गेल इंडिया ने कुछ मीटर के दायरे में संकेतांक भी लगाए हैं।
हालांकि कुछ दिन के अंतराल में कोटला चुंगी, दाऊदयाल महिला महाविद्यालय एवं क्लब चौराहा के इर्द-गिर्द स्थापित कई संकेतांकों को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। संकेतांक क्षतिग्रस्त होने के कारण नगर निगम, डूडा विप्रा अथवा अन्य कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यों के दौरान गैसपाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने का अंदेशा है।
विज्ञापन
---
संकेतांक तोडे़ जाने की बात संज्ञान में नहीं है। इसकी जानकारी की जाएगी। गैस पाइपलाइन को जानबूझ कर क्षतिग्रस्त करना गलत है। संकेतांकों को दुरुस्त कराने के लिये जल्द टीम भेजी जाएगी।
आशीष कुमार क्षेत्रीय विपणन अधिकारी गेल इंडिया