सहावर। टीईटी अनिवार्यता लागू किए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुशील पांडेय के निर्देश पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सहावर ने बीआरसी फरौली पर हस्ताक्षर अभियान चलाया।
इसमें विकास खंड के अधिकांश शिक्षक और शिक्षिकाओं ने हस्ताक्षर कर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके पूर्व कासगंज, अमांपुर, गंजडुंडवारा, पटियाली, सोरोंजी और सिढ़पुरा ब्लॉक में प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक हस्ताक्षर अभियान पूर्ण कर चुके हैं। विरोध प्रदर्शन में जिला महामंत्री मुनेश राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अंकित पुंढीर, जिला कोषाध्यक्ष राजवीर सिंह, ब्लॉक संयोजक रवि सक्सेना, ब्लॉक सहसंयोजक सौरभ अग्रवाल, अनिल चौधरी, रविकांत मिश्रा, अवधेश कुमार आदि शामिल रहे। संवाद