फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Signals, movements, and penalty rules taught at the National Taekwondo Referee Seminar.

Agra News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो निर्णायक सेमिनार में सिखाए गए संकेत, चाल-ढाल और दंड नियम

Mon, 29 Jun 2026 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Signals, movements, and penalty rules taught at the National Taekwondo Referee Seminar.
ताइक्वांडो प्रतियोगिता
आगरा। पश्चिमपुरी, सिकंदरा स्थित हिलमैन पब्लिक स्कूल के इंडोर हॉल में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन एवं जिला ताइक्वांडो संघ के सहयोग से राष्ट्रीय निर्णायक (फाइट) फ्रेशर, रिफ्रेशर सेमिनार हो रही है। तीसरे दिन रविवार को प्रतिभागियों को मुकाबलों के दौरान प्रयुक्त हाथों के संकेत, पैरों की स्थिति, गतिविधियां और पूरे एरिना में तेज गति से संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव मास्टर पंकज शर्मा ने बताया कि आंध्र प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक संतोष श्रीरंगम ने प्रतिभागियों को मुकाबलों के दौरान प्रयुक्त तकनीकों, संकेतों और नियमों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने गामजूम दंड के तहत कमर के नीचे प्रहार करना, प्रतिद्वंद्वी को पकड़ना या धक्का देना, पैर पकड़ना, अनावश्यक रूप से मुकाबले से बचना, चोट का बहाना बनाना, खिलाड़ी अथवा प्रशिक्षक की ओर से अपशब्द कहना, मुकाबले में व्यवधान उत्पन्न करना, एरिना से बाहर जाना व किक को रोककर रखना जैसी त्रुटियों की जानकारी दी। प्रत्येक गामजूम दंड पर विरोधी खिलाड़ी को एक अंक मिलता है और एक राउंड में पांच गामजूम दंड मिलने पर संबंधित खिलाड़ी वह राउंड हार जाता है। तीन राउंड में से दो राउंड जीतने वाला खिलाड़ी विजेता घोषित होता है। प्रशिक्षण के दौरान अनुमत तकनीकों, टखने की हड्डी के नीचे प्रहार की वैधता, ट्रंक प्रोटेक्टर और हेड प्रोटेक्टर पर मिलने वाले अंकों की प्रणाली की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रभात कुमार शर्मा ने आगरा में पहली बार आयोजन की सराहना की। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव अनिल कुमार व कोषाध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। सेमिनार में प्रायोगिक अभ्यास, प्रोजेक्टर के माध्यम से सैद्धांतिक प्रशिक्षण, अनुशासन तथा निष्पक्ष निर्णय की विशेष शिक्षा भी दी जा रही है। इस दौरान संगीता शर्मा, अविनाश पोखरियाल और अंशु पोखरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed