फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sidpura, crime

हमले में घायल की उपचार के दौरान मौत, आक्रोश

Sat, 28 Sep 2019 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
sidpura, crime
कासगंज सिढ़पुरा में हमले मौत का शिकार हुआ ग्रामीण बुधपाल सिंह - फोटो : KASGANJ
सिढ़पुरा(कासगंज)। सिढ़पुरा के बिचौला रोड पर शुक्रवार की शाम को एक ग्रामीण की नामजद आरोपियों ने लाठी, डंडे, रौड, सरिया से पिटाई कर दी। इस घटना में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उपचार के दौरान ग्रामीण ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों में इस घटना के विरोध में आक्रोश देखा गया। सिढ़पुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे ग्रामीण बुधपाल सिंह साइकिल द्वारा सिढ़पुरा से अपने गांव बिचौला जा रहे थे। तभी हनुमानगढ़ी पर पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही विजय भान, पंकज, अरुण और राज प्रताप ने हमला कर दिया। हमलावार ग्रामीण को धान के खेत में ले गए और वहां उसकी पिटाई कर दी। सबसे पहले विजयभान ने लोहे की रौड से बुधपाल सिंह पर हमला किया जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद सभी अन्य आरोपियों ने रॉड, हॉकी पर लाठी डंडों से जमकर पिटाई की जिससे बुधपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से बुधपाल को सिढ़पुरा चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बुधपाल की मौत हो गई। अस्पताल पहुंची पुलिस ने बुधपाल का पंचनामा भरके पोस्टमार्टम को भेजा गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। मौत की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला चिकित्सालय पर एकत्रित हो गए। शनिवार को दोपहर के बाद ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के बाद गांव ले जाया गया। जहां सैकड़ों की संख्या में आस पास के गांव के लोग भी एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
सिढ़पुरा। बिचौला के ग्रामीण की मौत के बाद जैसे ही उनका शव गांव में पहुंचा तो वहां काफी ग्रामीण मौजूद थे। पुलिस को लोगों की भीड़ होने की जानकारी हुई तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी के बीच गांव में ही ग्रामीण का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed