फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sick health workers will be coronavirus test in agra division

कोरोना वायरस: आगरा मंडल में बीमार चल रहे स्वास्थ्य कर्मियों की होगी कोविड-19 जांच

Tue, 26 May 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 May 2020 12:02 AM IST
सार


अपर निदेशक ने कहा, ऐसे स्वास्थ्य कर्मियों पर न डाला जाए काम का दबाव

विज्ञापन
sick health workers will be coronavirus test in agra division
Coronavirus Test - फोटो : Social Media

विस्तार

आगरा मंडल के सभी अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र व स्वास्थ्य विभाग के दफ्तरों में तैनात ऐसे कर्मचारी जो पहले से बीमार या स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं, उनकी कोरोना जांच होगी। ये आदेश अपर निदेशक डॉ. अविनाश सिंह ने सभी सीएमओ व चिकित्सा अधीक्षकों को दिए हैं।

विज्ञापन


आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद व मैनपुरी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला अस्पतालों के अधीक्षक, महिला अस्पतालों के अधीक्षक व निदेशक टीबीडीटीसी को पत्र जारी कर अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. अविनाश सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को तत्काल कोविड टेस्ट कराया जाए।
विज्ञापन


टेस्ट के लिए कर्मचारी स्वयं भी बता सकते हैं। साथ ही उन्होंने समस्त चिकित्साधिकारियों को आदेश दिए कि ऐसे स्वास्थ्य कर्मियों पर काम का अत्यधिक दबाव नहीं डाला जाए। अस्पताल व दफ्तरों में सामाजिक दूरी के अलावा मास्क व अन्य सुरक्षा उपायों का विशेष ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में 50 हुए संक्रमित

आगरा में 50 से अधिक चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। सिर्फ सरकारी ही नहीं, निजी अस्पतालों में भी चिकित्सक, वार्ड ब्वॉय, नर्स, आया कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद एडी ने ये आदेश जारी किए हैं।

पुलिसकर्मियों की हो चुकी जांच

स्वास्थ्य विभाग से पहले ये निर्देश पुलिस में दिए गए थे। बीमार और 55 साल से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों को फील्ड ड्यूटी से हटा दिया गया था। हॉटस्पॉट क्षेत्र से आने वाले और बीमार चल रहे पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच कराई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed