{"_id":"5c1651e0bdec2253ad6ee21e","slug":"siblings-killed-in-road-accident-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार भाई-बहन की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार भाई-बहन की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
Sun, 16 Dec 2018 06:53 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 16 Dec 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा जिले में साइकिल पर सवार होकर जा रहे बहन-भाई को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने भाई को मृत घोषित कर दिया।
वहीं गंभीर हालत में आगरा रेफर की गई बहन की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आधा घंटे के लिए जाम लगा दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव दूल्हा निवासी सचिन (15) पुत्र सूरजभान अपनी छोटी बहन मोनिका के साथ साइकिल पर सवार होकर घर से निधौलीकलां आ रहा था। लहरा मोड़ पर पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी बहन मोनिका को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। मोनिका ने उपचार के दौरान आगरा में दम तोड़ दिया।
उधर, हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर मार्ग से करीब आधा घंटे बाद जाम खुलवाया। वहीं घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस जांच कर तलाश कर रही है।