फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shubh Cricket Club emerged as the champion in the MP Cricket Tournament.

Agra News: सांसद क्रिकेट टूर्नामेंट में शुभ क्रिकेट क्लब बना चैंपियन

Sat, 27 Dec 2025 02:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Shubh Cricket Club emerged as the champion in the MP Cricket Tournament.
सांसद खेल स्पर्धा 
आगरा। सांसद खेल स्पर्धा के तहत सांसद क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच कैंट के रेलवे ग्राउंड में खेला गया। सांसद राजकुमार चाहर ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर शुभारंभ कराया। मुकाबला विराट वॉरियर क्रिकेट अकादमी एवं शुभ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें शुभ क्रिकेट क्लब ने शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभ क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 217 रन बनाए। ध्रुव तोमर ने 104 रन और विजय पचौरी ने 34 रनों का योगदान दिया। जय राजावत ने 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विराट वॉरियर क्रिकेट अकादमी की टीम 16 ओवर में 148 रन ही बना सकी। विजय पचौरी ने 4 विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन एवं मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार ध्रुव तोमर को दिया गया। बेस्ट बॉलर का पुरस्कार विजय पचौरी, बेस्ट फील्डर का पुरस्कार नितिन शर्मा व बेस्ट विकेटकीपर का पुरस्कार गौरव कर्दम को प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण सांसद राजकुमार चाहर एवं मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल ने किया। मैच के अंपायर सुरेंद्र सिंह और विपिन सोलंकी रहे। ऑनलाइन स्कोरिंग रवि कसाना एवं कौशल शर्मा ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सतेंद्र यादव, जितेंद्र बघेल, शैलू जादौन, अनिल चाहर, देवेंद्र रावत, राजू लवानिया, राजीव जैन, शूरवीर चाहर, बिजेंद्र सिंह, धीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed