फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shrikrishna Janmabhoomi Idgah case Hindu Mahasabha demands Amin survey of Idgah from court

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह केस: हिंदू महासभा लड्डू गोपाल को लेकर पहुंची अदालत, अब अगली सुनवाई 28 अप्रैल को

Tue, 28 Mar 2023 05:42 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 28 Mar 2023 05:42 AM IST
सार

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने अदालत से ईदगाह के अमीन सर्वे की मांग की है। वहीं अदालत ने विपक्षीगणों में से एक सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को हाजिर होने के लिए आखिरी मौका दिया है।

विज्ञापन
Shrikrishna Janmabhoomi Idgah case Hindu Mahasabha demands Amin survey of Idgah from court
श्रीकृष्ण जन्मभूमि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्मस्थान की जमीन पर मौजूद ईदगाह को हटाने के केस में सोमवार को अखिल भारत हिंदू महासभा फिर से लड्डू गोपाल को लेकर अदालत पहुंची। महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने अदालत से ईदगाह के अमीन सर्वे की मांग की। अदालत ने विपक्षीगणों में से एक सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को हाजिर होने के लिए आखिरी मौका दिया। केस में अगली सुनवाई अब 28 अप्रैल को होगी। इससे पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति निर्माण के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय भी लड्डू गोपाल को लेकर अदालत पहुंचे थे। अदालत ने उन्हें फिर से नहीं लाने को कहा था।

विज्ञापन

दिनेश शर्मा ने अदालत में कहा कि औरंगजेब ने मंदिर को तोड़कर ईदगाह का निर्माण कराया था। श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान के साथ हुआ समझौता औचित्यहीन है। केस में विपक्षीगण श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान, श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट, ईदगाह कमेटी हाजिर हैं। सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड हाजिर नहीं हो सका। दिनेश शर्मा के अधिवक्ता दीपक देवकीनंदन शर्मा ने बताया कि सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को न्यायालय ने हाजिर होने के लिए आखिरी मौका दिया है। पैरवी पूरी कर हमने साक्ष्य अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पवन शास्त्री, शिशिर और रंजना के केस में भी लगी तारीख
ठाकुर केशवदेव मंदिर के सेवायत पवन शास्त्री, शिशिर चतुर्वेदी व सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री के केस में न्यायालय ने 28 अप्रैल की तारीख लगाई है। अधिवक्ता गोपाल खंडेलवाल ने बताया कि शिशिर चतुर्वेदी और रंजना अग्निहोत्री के केस में सभी विपक्षीगण हाजिर नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed