फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Ram's wedding procession took place with great pomp in Bewar.

Agra News: बेवर में धूमधाम से निकली श्रीराम की बरात

Wed, 18 Oct 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 18 Oct 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram's wedding procession took place with great pomp in Bewar.
बेवर में धूमधाम से निकली श्रीराम की बरात
विज्ञापन

झांकियों ने मोह लिया मन, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
बेवर। कस्बा में चल रही रामलीला के दौरान बुधवार की रात मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली गई। एक सैकड़ा से अधिक झांकियों के साथ श्रीराम अपने अनुजों के साथ रथ पर सवार होकर निकले तो जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत हुआ।
क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि अंकुर अग्निहोत्री ने श्रीराम की आरती उतारकर बरात को रवाना किया। बरात में केदारनाथ मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर, राम मंदिर, महाकाल मंदिर आदि की झांकी भी देखने को मिली। यात्रा में कुछ विदेशी भक्त भी शामिल हुए। कस्बे की बाईपास इटावा रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति से शुरू होकर प्रभु राम की बरात इटावा रोड, मठिया चौरहा, की फर्रुखाबाद रोड, जीटी रोड, छिबरामऊ रोड होते हुए रामलीला मैदान पर जाकर संपन्न हो हुई। जनकपुरी में पहंचकर श्री राम सीता का मंत्रोच्चार द्वारा विवाह कराया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष अनुपम दीक्षित उर्फ सांवरिया, चेयरमैन सरितकांत भाटिया, रानू गुप्ता,, विजय सिंह बैस, लकी पांडे, लाल जी, अन्नू दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखाड़े के कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति
कुरावली। बुधवार की शाम नगर में पुरुषोत्तम श्रीराम की बारात बड़े धूमधाम के साथ निकली गई। श्री राम की जगह-जगह आरती उतारी गई और पुष्प वर्षा कर लोगों द्वारा बारात का भव्य स्वागत किया गया। रामबरात में शामिल विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। जीटी रोड स्थित सुजरई रियासत से श्री राम बरात का उद्धघाटन डीसीबी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर ने श्रीराम, लक्ष्मण की आरती उतारकर किया। इस दौरान रामलीला मेला कमेटी अध्यक्ष लाला राजकिशोर गुप्ता, धर्मेंद्र ,भानुप्रताप वर्मा, राकेश माथुर, कमलेश गुप्ता, पिंटू, मनोज गुप्ता आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद

फोटो- 37
करहल में रामलीला मेले का हुआ शुभारंभ
करहल। बुधवार को रामलीला मैदान में रामलीला महोत्सव के अंतर्गत मेला का शुभारंभ उप जिलाधिकारी गोपाल शर्मा, क्षेत्राधिकारी चंद्रकेश सिंह और प्रभारी निरीक्षक कुशल पाल सिंह ने फीता काटकर किया। उसके बाद उप जिलाधिकारी गोपाल शर्मा, क्षेत्राधिकारी चंद्रकेश सिंह, और प्रभारी निरीक्षक कुशल पाल सिंह ने महोत्सव के पदाधिकारी के साथ मेले का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर समिति के सचिव नितिन चतुर्वेदी, अध्यक्ष बलराम दुवे, कोषाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, अमर सिंह यादव मौजूद रहे। संवाद

फोटो- 29
जनक दुलारी के साथ दशरथ नंदन का हुआ विवाह
मैनपुरी। शहर के कचहरी रोड स्थित जिला सहकारी समिति प्रांगण में श्रीराम की बरात बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे पहुंची। बुधवार की शाम जनकपुरी में दशरथ नंदन राम का जनक दुलारी सीता के साथ स्वयंवर हुआ। यहां बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।

बुधवार की देर शाम जनकपुरी में सीता स्वयंवर देखने के लिए भक्ता उपसि्थत हुए। यहां श्रीराम का विवाह जनक दुलारी सीता और लक्ष्मण का विवाह उर्मिला के साथ हुआ। जनक के भाई कुशध्वज की पुत्री मांडवी का विवाह भरत के साथ और श्रुतकीर्ति का विवाह शत्रुघन के साथ हुआ। जनकपुरी में देर रात तक वैवाहिक कार्य का मंचन चलता रहा। यहां कमेटी अध्यक्ष महेश चंद्र अग्निहोत्री, घनध्याम दास गुप्ता, सुरेश चंद्र बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed