फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Ram Temple Inaugurated in Navalpur Idol Crafted by Arun Yogiraj

Agra: अयोध्या में रामलला मूर्ति बनाने वाले अरुण ने बनाई प्रभु श्रीराम की नई प्रतिमा, नवलपुर में होंगे दर्शन

Fri, 14 Nov 2025 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Nov 2025 10:13 AM IST
सार

अयोध्या के राममंदिर में भगवान रामलला की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार अरुण ने ही नवलपुर में बन रहे मंदिर के लिए प्रभु श्रीराम की प्रतिमा बनाई है।

विज्ञापन
Shri Ram Temple Inaugurated in Navalpur Idol Crafted by Arun Yogiraj
मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर में हाईवे किनारे गांव नवलपुर में बने मंदिर श्री ठाकुरजी महाराज के प्रांगण में भगवान श्रीराम का मंदिर बनाया गया है। मंदिर में मूर्ति स्थापना के लिए काशी से पधारे आचार्य की ओर से तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को एकादशी तिथि पर श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन कर सकेंगे। अयोध्या के राममंदिर में भगवान रामलला की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज ने ही इस मूर्ति का निर्माण किया है।
विज्ञापन


मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बताया कि पहली बार आगरा के लिए मूर्ति बनाने का मौका मिला है। यहां मंदिर में 5 फीट ऊंची मूर्ति का निर्माण कृष्ण शिला से होयसल शैली में किया गया है। मूर्ति बनाने में उन्हें चार माह का समय लगा है। मूर्ति का निर्माण मैसूर में किया गया, इसमें भगवान युवा रूप में आर्शीवाद देते हुए नजर आएंगे। बृहस्पतिवार को भगवान श्रीराम की मूर्ति का नेत्र मिलन मूर्तिकार अरुण योगिराज ने किया। मंदिर का निर्माण आगरा के विजय दत्त पालीवाल की ओर से कराया गया है।
विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा काशी से आए आचार्य दिनेश अंबा शंकर उपाध्याय, आचार्य सुशील पाठक, पंडित प्रभुनाथ, सुरेंद्र गर्ग, अनक उपाध्याय, रौनक उपाध्याय वैदिक मंत्रों के साथ करा रहे हैं। इस दौरान विजय दत्त पालीवाल, कमल पालीवाल, उषा पालीवाल, नरेंद्र पालीवाल, विनोद पालीवाल, हेमंत पालीवाल, अनुराग पालीवाल, आदित्य पालीवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed