{"_id":"5f34e0388ebc3e3cac553a4b","slug":"shri-ram-janmabhoomi-tirtha-kshetra-trust-chairman-nritya-gopal-das-found-corona-positive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव, भूमि पूजन में हुए थे शामिल, मेदांता में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव, भूमि पूजन में हुए थे शामिल, मेदांता में भर्ती
Thu, 13 Aug 2020 12:10 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:10 PM IST
सार
- बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान में जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल हुए थे महंत नृत्यगोपाल दास
- पांच अगस्त को अयोध्या में पीएम के साथ भी थे उपस्थित
- उपचार के लिए एंबुलेंस से मेदांता ले जाया गया
विज्ञापन
महंत नृत्य गोपाल दास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना संक्रमित हो गए हैं। महंत ने बुधवार को जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्म स्थान में भगवान श्रीकृष्ण का सरयू नदी के जल से अभिषेक किया था।
गुरुवार सुबह हल्का बुखार और सांस लेने में परेशानी के बाद उनकी कोरोना जांच कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी खबर जैसे ही फैली तो लखनऊ से दिल्ली तक खलबली मच गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा प्रशासन से महंत के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उपचार में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बाद में महंत को एंबुलेंस से मेदांता अस्पताल भेज दिया गया।

CM has taken details of the health status on Mahant Nitya Gopaldas (in file pic) who has tested COVID19 positive. He has spoken to DM Mathura and to Dr Trehan of Medanta and requested for immediate medical attention for him at the hospital: Chief Ministers' Office pic.twitter.com/w3T8LN9Afz
— ANI UP (@ANINewsUP) August 13, 2020
श्रीकृष्ण जन्मस्थान में हुए कार्यक्रम में मौजूद महंत नृत्यगोपाल दास
- फोटो : अमर उजाला
महंत नृत्य गोपाल दास बुधवार की शाम को श्रीकृष्ण जन्म स्थान में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल हुए थे। महंत ने सरयू नदी के जल से भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक किया था। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान के सचिव कपिल शर्मा और सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी भी उनके साथ थे। जन्मोत्सव में शामिल होने के बाद महंत सीताराम मंदिर आश्रम पहुंचे और रात्रि विश्राम किया।
डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे उन्हें जानकारी मिली कि महंत को हल्का बुखार है और सांस लेने में तकलीफ हो रही है।
डीएम और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक स्वास्थ्य विभाग की टीम को लेकर आश्रम में पहुंचे। महंत का उपचार करने के साथ कोरोना की जांच की गई। बाद में महंत की कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आ गई।
यह खबर कुछ ही देर में लखनऊ और दिल्ली तक पहुंच गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम से महंत के स्वास्थ्य की जानकारी ली और इलाज में कोई कोताही न बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि महंत को एंबुलेंस से मेदांता अस्पताल ले जाया गया है।

नृत्य गोपालदास का बुखार इस समय सामान्य है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ है और ऑक्सीजन लेवल ठीक है। कोई गंभीर बात नहीं है। एंटीजन टेस्टिंग में वह कोरोना पॉजिटिव आए हैं।
मुख्यमंत्री ने फोन करके निर्देश दिए हैं कि महंत नृत्य गोपाल दास के बेहतर इलाज के लिए उनको तुरंत मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया। इसके बाद महंत को एंबुलेंस से मेदांता अस्पताल भेजा गया है। - सर्वज्ञराम मिश्र, जिलाधिकारी