फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Krishna Vigraha case: Order to make Union of India opposition next hearing to be held on 23 October

श्रीकृष्ण विग्रह केस: भारत संघ को विपक्षी बनाने का आदेश, 23 अक्तूबर को होगी अगली सुनवाई

Fri, 11 Oct 2024 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Oct 2024 09:58 AM IST
सार

योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ ट्रस्ट के प्रभु श्रीकृष्ण विग्रह केस में भारत संघ को विपक्षी बनाने का आदेश दिया गया है। इस मामले में अगली सुनवाई 23 अक्तूबर को होगी।
 

विज्ञापन
Shri Krishna Vigraha case: Order to make Union of India opposition next hearing to be held on 23 October
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ ट्रस्ट के प्रभु श्रीकृष्ण विग्रह केस, श्रीकृष्ण लला विराजमान आदि बनाम उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड आदि के मुकदमे में बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई। न्यायाधीश मृत्युंजय श्रीवास्तव ने आपत्ति प्रार्थनापत्र के आधार पर भारत संघ को विपक्षी बनाने का आदेश जारी किया। अगली सुनवाई 23 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन


मुकदमे में पहले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार को पहले विपक्षी बनाया जा चुका है। वादी पक्ष ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिवक्ता के आपत्ति प्रार्थनापत्र पर भारत संघ को विपक्षी बनाने का प्रार्थनापत्र पिछली तारीख पर दिया था। जिस पर अदालत ने आदेश जारी कर दिए। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, लघुवाद न्यायालय में विचाराधीन श्रीकृष्ण जन्मभूमि संरक्षित सेवा ट्रस्ट आदि बनाम उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड आदि के केस में भी बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अमीन के प्रार्थनापत्र की सुनवाई और पता संशोधन के लिए अदालत ने सुनवाई के लिए 23 अक्तूबर तय की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed