फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shri krishna

भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में टिप्पणी पर माफी मांगे मोरारी बापू

Wed, 10 Jun 2020 04:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
shri krishna
कासगंज। भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में मोरारी बापू द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी से यादव समाज के लोगों में रोष हैं। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के द्वारा मांग की गई है कि मोरारी बापू द्वारा इस प्रकरण में माफी मांगी जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. अमित यादव ने कहा कि मोरारी बापू के द्वारा अमर्यादित टिप्पणी से युदवंशीयों में रोष हैं। उन्होंने कहा कि इससे भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्हें सभी की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोरारी बापू को इसके लिए माफी मांगी चाहिए। संत समाज को उनका बहिष्कार करना चाहिए। मांग करने वालों में रवीश यादव, दुष्यंत यादव, अमरकांत यादव, रवेंद्र यादव, प्रदीप यादव, गौरी यादव, सौरभ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष कुंवर कौशलेंद्र सोलंकी ने कहा कि मोरारी बापू की टिप्पणी आपत्तिजनक है। यदि बुद्धजीवी लोग आस्था के नाम पर भ्रम फैलाएंगे तो समाज में गलत संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। मांग करने वालों में शिवम ठाकुर, शुभम पुंढीर, राहुल प्रताप चौहान, गोपाल चौहान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed