फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Krishna Janmasthan Case Sunni Waqf Board lawyers did not appear in Mathura court

श्रीकृष्ण जन्मस्थान केस: अदालत में हाजिर नहीं हुए सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील, अगली सुनवाई 13 सितंबर को

Mon, 22 Aug 2022 07:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Aug 2022 07:00 PM IST
सार

ठाकुर केशवदेव पक्ष ने सिविल जज के सुनवाई संबंधी निर्णय को जिला जज की अदालत में चुनौती है। उनके प्रार्थना पत्र पर नियमित सुनवाई चल रही है। सोमवार को अदालत में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान, श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट और शाही ईदगाह कमेटी के वकील हाजिर हुए, लेकिन सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील हाजिर नहीं हो सके। 

विज्ञापन
Shri Krishna Janmasthan Case Sunni Waqf Board lawyers did not appear in Mathura court
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद को लेकर जिला जज की अदालत में ठाकुर केशवदेव के केस में रिवीजन प्रार्थना पत्र की सुनवाई में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान, श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट और शाही ईदगाह कमेटी के अधिवक्ता उपस्थित हुए। जबकि सुन्नी वक्फ बोर्ड हाजिर नहीं हो सका। जिसके चलते अदालत ने आगामी सुनवाई के लिए 13 सितंबर की तारीख तय की है।

विज्ञापन


दरअसल, सिविल जज सीनियर डिवीजन की न्यायाधीश ज्योति सिंह ने विगत 21 जुलाई को विपक्षी शाही ईदगाह व सुन्नी वक्फ बोर्ड के प्रार्थना पत्र को मानते हुए पहले केस के स्थायित्व संबंधी 7/11 सीपीसी पर सुनवाई के आदेश किए थे। जिस पर विरोध दर्ज कराते हुए पक्षकारगण एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह व एडवोकेट राजेंद्र माहेश्वरी ने अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए जिला जज राजीव भारती की अदालत में रिवीजन प्रार्थना पत्र दिया था। 

विज्ञापन

यह की है मांग

रिवीजन प्रार्थना पत्र में पक्षकारों ने शाही ईदगाह का सर्वे कराने के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त की मांग की। प्रार्थना पत्र पर जिला जज की संबद्ध कोर्ट एडीजे-7 संजय चौधरी की अदालत ने प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर लिया। अब इसकी नियमित सुनवाई जिला जज की अदालत में चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को नोटिस मिलने के बाद जिला जज की अदालत में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान, श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट और शाही ईदगाह कमेटी की तरफ से अधिवक्ता उपस्थित हुए लेकिन सुन्नी वक्फ बोर्ड को नोटिस नहीं मिल सका, जिसके चलते सुन्नी वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता अदालत में हाजिर नहीं हुए। 

पक्षकार एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह और राजेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 13 सितंबर की तारीख तय की है। अदालत में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के अधिवक्ता मुकेश खंडेलवाल, श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के अधिवक्ता राधा किशन खंडेलवाल व महेश चंद्र चतुर्वेदी व शाही ईदगाह की इंतजामिया कमेटी के सचिव अधिवक्ता तनवीर अहमद मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed