फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Krishna Janmabhoomi Mukti Nirman Trust made allegation on Idgah Committee Application filed in court

Mathura: ईदगाह कमेटी पर मुकदमे को कोर्ट में अर्जी, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट ने लगाया ये आरोप

Thu, 24 Aug 2023 08:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Aug 2023 08:11 PM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट अध्यक्ष द्वारा सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया है।  आरोप लगाया है कि कमेटी ने अवैध रूप से श्रीकृष्ण जन्मभूमि की जमीन कब्जा ली है। बिजली भी चोरी की जा रही है। 
 

विज्ञापन
Shri Krishna Janmabhoomi Mukti Nirman Trust made allegation on Idgah Committee Application filed in court
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट अध्यक्ष आशुतोष पांडेय द्वारा बृहस्पतिवार को सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दायर किया गया है। इसमें ईदगाह कमेटी पर मुकदमे की मांग की गई है। आरोप लगाया है कि कमेटी ने अवैध रूप से श्रीकृष्ण जन्मभूमि की जमीन कब्जा ली है। साथ ही बिजली चोरी, अवैध रूप से चंदा लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 

आशुतोष पांडेय द्वारा अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया है, जिसमें शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी के सचिव, सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और सचिव व अन्य दो दर्जन अज्ञात लोगों को पार्टी बनाया गया है। इनके खिलाफ विद्युत चोरी, अवैध कब्जा व चंदे के जरिये धन अर्जित करने की रिपोर्ट गोविंद नगर थाने में दर्ज कराने की मांग की गई है। आशुतोष पांडेय द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि तथाकथित शाही मजिस्द ईदगाह के सचिव तनवीर अहमद, निवासी डीग गेट, यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष, सचिव व कमेटी के करीब दो दर्जन सदस्यों द्वारा श्रीकृष्ण जन्मभूमि की भूमि पर अवैध कब्जा कर संरचना खड़ी की गई है। इनके पास शाही मस्जिद ईदगाह संरचना के स्वामित्व या संपत्ति के अधिकार का संकेत देने वाला कोई वैध रिकॉर्ड नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा संपत्ति कर जमा किया जाता रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट द्वारा 25 जनवरी 2023 को बिजली चोरी की शिकायत की थी। इस पर उपखंड अधिकारी विद्युत विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी तनवीर अहमद को बनाया गया। इन पर एक वर्ष का बिजली चोरी का जुर्माना लगाया गया है। इसके बाद से ही उनको कमेटी द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इधर, इस मामले में शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी के सचिव व अधिवक्ता तनवीर अहमद ने बताया कि कुछ लोग माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ये ना तो श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट के पदाधिकारी हैं और ना ही सदस्य हैं। ईदगाह सचिव के नाते मुकदमों में पैरोकारी कर रहे हैं। इसी के चलते ये लोग उन्हें रास्ते से हटाने का कुचक्र रच रहे हैं।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट 29 को करेगा सुनवाई

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण से जुड़े सभी केसों की सुनवाई हाईकोर्ट में किए जाने के आदेश के खिलाफ ईदगाह पक्ष द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल विशेष याचिका पर सुनवाई 29 अगस्त को होगी। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 29 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में ईदगाह पक्ष की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई होगी, जिसमें उनकी मांग है कि जन्मभूमि से जुड़े सभी केसों की सुनवाई जिला न्यायालय में हो, जबकि हाईकोर्ट ने इन सभी प्रकरणों को खुद ही सुनने का आदेश दिया है।

हाईकोर्ट के इसी आदेश के खिलाफ ईदगाह पक्ष सुप्रीम कोर्ट गया है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई पर हाईकोर्ट से इस विवाद से जुड़े सभी वादों की फाइल तलब की है। महेंद्र सिंह ने कहा कि जन्मभूमि पक्ष भी हाईकोर्ट के फैसले के पक्ष में है। यह बड़ा प्रकरण है। इसकी सुनवाई हाईकोर्ट में ही होनी चाहिए, जिससे की जल्द फैसला आ सके। इस मामले में कैविएट दाखिल की गई है कि, जिसमें मांग रखी है कि हिंदू पक्ष की दलील सुने बिना कोई आदेश पारित न किया जाए। 29 अगस्त को अब हिंदू पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में सभी मामलों की सुनवाई अलग से बेंच बनाकर की जाए और राम मंदिर की ही तरह दिन-प्रतिदिन सुनवाई की जाए ताकि मामले का शीघ्र निस्तारण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed