फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Krishna Janmabhoomi Case Hearing On Eight Cases In Mathura Court Today News In Hindi

श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह मामला : मथुरा के सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में आठ मामलों पर सुनवाई आज

Fri, 15 Jul 2022 12:14 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Jul 2022 12:14 AM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पक्षकारों ने 13.37 एकड़ जमीन को लेकर दावा किया है। इस जमीन पर शाही ईदगाह मस्जिद बनी हुई हैं। पक्षकार इस जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Shri Krishna Janmabhoomi Case Hearing On Eight Cases In Mathura Court Today News In Hindi
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद के मामले में शुक्रवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में अलग-अलग पक्षकारों के आठ मामलों पर सुनवाई होगी। सुनवाई होने वाले केसों में मुख्य रूप से रंजना अग्निहोत्री, राजेंद्र माहेश्वरी व महेंद्र प्रताप सिंह के केस शामिल हैं।

विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह प्रकरण में विभिन्न पक्षकारों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन को लेकर दावा किया है। अदालत में सभी मामलों की सुनवाई की जा रही है। शुक्रवार को प्रमुख रूप से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री, नारायणी सेना के अध्यक्ष मनीष यादव, श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह व अधिवक्ता राजेंद्र माहेश्वरी आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन


अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह और राजेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि केस में हमारी ओर से जवाब दाखिल किया जा चुका है। शाही ईदगाह के सचिव अधिवक्ता तनवीर अहमद ने बताया कि अदालत में हमारी ओर से जवाब दिया जाना है। अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री ने बताया कि उनके मामले में सुनवाई जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed