फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Krishna Janmabhoomi Case Hearing On three Cases In Mathura Court Today News In Hindi

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामला : मथुरा की अदालत में शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे संबंधी मामले पर सुनवाई आज

Mon, 18 Jul 2022 12:11 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Jul 2022 12:11 AM IST
सार

मथुरा के सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह से संबंधित मामलों पर सुनवाई होगी। 

विज्ञापन
Shri Krishna Janmabhoomi Case Hearing On three Cases In Mathura Court Today News In Hindi
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद मामले में एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह, एडवोकेट राजेंद्र माहेश्वरी और नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव के केसों पर सुनवाई होगी। तीनों लोग श्रीकृष्ण जन्मस्थान केस के पक्षकार हैं।  

विज्ञापन


ठाकुर केशवदेव की ओर से दर्ज अधिवक्ताओं के वाद में प्रतिवादी शाही ईदगाह और सुन्नी वक्फ बोर्ड के पदाधिकारियों को केस के स्थायित्व संबंधी मुद्दे पर पक्षकार के विरोध का प्रत्युत्तर देना होगा। पक्षकारों ने अदालत से शाही ईदगाह मस्जिद का कोर्ट कमीशन गठित कर सर्वे कराए जाने का आग्रह किया था, जबकि प्रतिवादियों ने केस के स्थायित्व संबंधी बहस को आगे बढ़ाए जाने के लिए कहा था। 
विज्ञापन


सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में सोमवार को ही नारायणी सेना के अध्यक्ष मनीष यादव द्वारा दाखिल वाद में कोर्ट कमीशन के मुद्दे पर बहस होगी। उन्होंने भी मस्जिद की सर्वे कराने के लिए कोर्ट कमीशन गठित करने की मांग की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मनीष यादव ने बताया कि उनके द्वारा हाईकोर्ट में भी इसी मुद्दे पर रिट दाखिल की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed