फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shree Ram

भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी से फैला आक्रोश

Tue, 04 Aug 2020 05:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
shree Ram
बेवर (मैनपुरी)। भगवान राम को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की जानकारी होने पर हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। हिंदू युवा वाहिनी की ओर से आरोपी निजी चिकित्सक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खांकेताल निवासी रविंद्र शाक्य की ओर से अपनी फेसबुक आईडी पर भगवान राम को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की। इस पर कई लोगों की प्रतिक्रिया भी हुई। भगवान राम पर आपत्तिजनक पोस्ट के बारे में जब हिंदूवादी संगठन के लोगों को जानकारी हुई तो आक्रोश व्याप्त हो गया। हिंदू युवा वाहिनी के कुछ लोगों ने पोस्ट पर आपत्ति दर्ज कराई।
विज्ञापन

हिंयुवा के जिला उपाध्यक्ष सुमित सिकरवार ने मुख्यमंत्री व अन्य अधिकारियों को ट्वीट करके कार्रवाई करने की मांग की। मंगलवार की सुबह हिंयुवा की कार्यकर्ता निजी चिकित्सक का पता लगाकर उसके मोटा रोड स्थित क्लीनिक पर पहुंच गए। मामले को लेकर तनाव बढ़ता देख प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आए। वहां आरोपी के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed