{"_id":"5bc9e16bbdec2204de73ffa6","slug":"shower-flowers-on-rss-path-sanchalan-by-muslim-youth-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाईचारे की मिसाल: स्वयंसेवकों के पथ संचलन पर मुस्लिम युवाओं ने बरसाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईचारे की मिसाल: स्वयंसेवकों के पथ संचलन पर मुस्लिम युवाओं ने बरसाए फूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 19 Oct 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
स्वयंसेवकों के पथ संचलन पर फूल बरसाते मुस्लिम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर विजयदशमी पर निकाले गए पथ संचलन का शाहगंज में शिया यूथ वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। युवाओं ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा करके सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम की।
स्वयंसेवक संघ की शाहगंज शाखा की ओर से शुक्रवार की सुबह पृथ्वीनाथ फाटक से पथ संचलन की शुरुआत की गई। पूरे गणवेश में सजे धजे स्वयंसेवक लाठियां लेकर अनुशासित ढंग से संचलन करते हुए चल रहे थे।
शाहगंज में रुई की मंडी चौराहे पर शिया यूथ वेलफेयर फाउंडेशन के सैयद जफर काजमी, हसन शाकिर, सैयद फैजी रिजवी, सैयद मीसम रिजवी, सैयद सकलैन रजा, फरमान रजा नकवी, सैयद कशफ रिजवी, सैयद शोजब रिजवी, साहिल रजा आदि ने छतों पर चढ़कर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन
संयोजक जफर काजमी ने बताया कि शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी ने पथ संचलन का स्वागत करने के निर्देश दिए थे। आरएसएस के पथ संचलन का मुस्लिमों ने स्वागत करके नई पहल की है। इसके पहले शिया समुदाय के ताजिये के जुलूस का शाहगंज में ही ब्राह्मण समाज के लोगों ने स्वागत किया था।