{"_id":"6697fc20bc527c6d910f10f0","slug":"show-cause-notice-issued-to-seven-sweepers-missing-from-duty-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-120816-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ड्यूटी से गायब सात सफाईकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ड्यूटी से गायब सात सफाईकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी
Wed, 17 Jul 2024 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 17 Jul 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। सफाई कर्मचारियों की मनमानी के चलते नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ईओ ने इसे गंभीरता से लिया। सफाई निरीक्षकों को प्रतिदिन वार्डों में निरीक्षण कर सफाई कर्मियों की उपस्थित और उनके कार्यों की जांच के निर्देश दिए। इस पर एक दिन पूर्व सफाई निरीक्षकों ने दो वार्डों में कर्मचारियों की उपस्थिति की पड़ताल की। सात कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। ड्यूटी से गायब कर्मियों को ईओ द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
नगर पालिका के वार्डों में तैनात कर्मचारियों की मनमानी के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मोहल्लों की नालियों में सिल्ट भरने से पानी निकासी नहीं होती। इसी वजह से प्लाट में जलभराव की स्थिति रहती है। कर्मचारियों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए ईओ बुद्धिप्रकाश ने कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई के तहत दोनों सफाई निरीक्षकों को वार्डों में जाकर सुबह और शाम को सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच करने के साथ-साथ सफाई कार्य का भी सत्यापन करने के निर्देश दिए। जिसपर सफाई निरीक्षक अनिल कुमार ने वार्ड नगला पजाबा और गोला बाजार में कर्मचारियों की ड्यूटी की पड़ताल शुरू की। पहले ही दिन यहां तैनात 16 में सात सफाई कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। जिसपर उन्होंने अपनी रिपोर्ट बनाकर ईओ को सौंपी। ईओ ने अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी से अनुपस्थित होने का कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने की चेतावनी दी है। समय से रिपोर्ट उपलब्ध न होने पर वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि वार्डों में तैनात सफाई कर्मचारियों नियमित रूप से ड्यूटी पर जाकर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाएं। कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच के वह स्वयं वार्डों का औचक निरीक्षण शुरू करेंगे।
नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वार्डों का औचक निरीक्षण शुरू किया गया है। अनुपस्थित मिले सात कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सफाई व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता न करते हुए ड्यूटी के प्रति गैर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बुद्धिप्रकाश, ईओ नगर पालिका