फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shots fired outside hotel; chaos ensues.

Agra News: होटल के बाहर चलीं गोलियां, मची अफरातफरी

Sat, 19 Sep 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 19 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Shots fired outside hotel; chaos ensues.
आगरा। थाना न्यू आगरा क्षेत्र में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई। इस बार दयालबाग क्षेत्र में रंगबाजों ने मामूली विवाद में पिस्टल से फायरिंग की है। आरोप है कि एक युवक ने पूरी मैगजीन खाली कर दी। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पुलिस काफी देर बाद पहुंची। तब तक आरोपी भाग गए। सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


दयालबाग क्षेत्र में सड़क किनारे ढाबा है। बताया गया कि शुक्रवार रात को ढाबे पर 4 युवक खाना खाने आए थे। अचानक उनके बीच ही झगड़ा होने लगा। एक युवक ने पिस्टल निकाल ली। वह नशे में फायरिंग करने लगा। उसने पूरी मैगजीन खाली कर दी। दोबारा लोड की लेकिन लोगों के जुटने पर आरोपी भाग गए। घटना की जानकारी पर एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद और थाना न्यू आगरा की फोर्स पहुंची। तब तक ढाबा संचालक समेत अन्य प्रतिष्ठान बंद कर भाग चुके थे।
विज्ञापन



ओपन बार, रंगबाजी का अड्डा बना दयालबाग रोड

न्यू आगरा क्षेत्र में फायरिंग की घटना पहली बार नहीं हुई। इससे पहले भी युवकों के गुटों में मारपीट और फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। न्यू आगरा काॅलोनी के लोग कई बार ओपन बार की शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद थाना पुलिस को ध्यान नहीं है। पूरे 100 फुटा रोड पर अतिक्रमण है। ढाबे और छोटी दुकानों पर शराब ठेकों पर बंद होने के बाद भीड़ होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन







- मामले में पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। थाना पुलिस को आरोपियों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। - सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed