फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shot While Returning from Wedding Youth Critically Injured in Rivalry-Fueled Firing

Kasganj: शादी से लौटते युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुरानी रंजिश में मचा खून-खराबा; हालत नाजुक

Wed, 25 Mar 2026 01:33 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 25 Mar 2026 01:33 PM IST
सार

शादी समारोह से लौट रहे युवक को पुरानी रंजिश के चलते रास्ते में गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली जबड़े को चीरते हुए कंधे से निकल गई, हालत नाजुक होने पर उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है।
 

विज्ञापन
Shot While Returning from Wedding Youth Critically Injured in Rivalry-Fueled Firing
घायल समद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के पटियाली थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में रंजिश के चलते युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के जबड़े को चीरते हुए कंधे से निकल गई। उसे तत्काल उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम म्याऊ निवासी 22 वर्षीय समद पुत्र अकील और अनवर पुत्र अशरफ़ के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। बुधवार को गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दोनों ही गांव आए हुए थे। मंगलवार की रात लगभग 12 बजे समद शादी वाले घर से अपने घर वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में अनवर और समद के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान अनवर ने समद के गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली समद के मुंह के जबड़े को चीरती हुई कंधे से होकर बाहर निकल गई। समद गिरता पड़ता अपने घर की ओर भागा। गोली की आवाज़ सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष चंचल सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल समद को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां समद की हालत गंभी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
थानाध्यक्ष चंचल सिरोही ने बताया कि दोनों युवकों के बीच दिल्ली में विवाद चल रहा था, अभी समद की तरफ से कोई तहरीर नही आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed