फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shot fire on young man who was campaigning for BJP

Agra News: भाजपा का प्रचार कर रहे युवक पर झोंका फायर

Mon, 06 May 2024 06:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 06 May 2024 06:55 PM IST
विज्ञापन
Shot fire on young man who was campaigning for BJP
भाजपा का प्रचार कर रहे युवक पर झोंका फायर
विज्ञापन

-रमपुरा में वोट मांगने पर कार्यकर्ताओं को धमकाया
संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी (मैनपुरी)। प्रत्याशी का प्रचार कर रहे एक भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला किया गया। नामजद ने फायर झोंक दिया। वहीं रमपुरा में वोट अपील कर रहे कार्यकर्ताओं को गालियां देते हुए धमकी दी गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
लोकसभा चुनाव 2024 में चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है। रविवार को अंतिम दिन प्रत्याशी व समर्थकों ने घर-घर जाकर वोट अपील की। गांव हनुमान गढी निवासी महिपाल सिंह यादव ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम वह अपनी कार से कुसमरा आ रहे थे। नगथरा नदी पुल के पास पहले से घात लगाए बैठे शिवम यादव, संजय यादव और दो साथियों ने गाड़ी को रुकवा लिया। कहा कि भाजपा के समर्थन में प्रचार कर रहा है। क्या भाजपा को वोट देगा। उसने कहा कि वह मतदान अपनी मर्जी से करेगा। इतना सुनते ही आरोपी गाली गलौज करने ले। गाड़ी को आगे बढाया तो उन पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया।
विज्ञापन

एक अन्य घटना गांव रमपुरा महगवां में हुई। गांव निवासी रंजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ भाजपा के पक्ष में वोट मांग रहे थे। रविवार की दोपहर नेगवा तिराहा पर लोगों से वोट अपील कर रहे थे। तभी कटरा समान निवासी अरुण, निक्की राठौर उसके साथ पांच अन्य लोग गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। कहा कि भाजपा तो हारेगी, सात तारीख के बाद देख लेने की धमकी दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed