{"_id":"697adb9cad9f83b8020fc877","slug":"short-term-diploma-courses-offer-better-placement-and-career-opportunities-2026-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Demanding Diploma Courses: एक से तीन साल की पढ़ाई, सैलरी मिलेगी मोटी; इन डिप्लोमा कोर्सेज में ले लें एडमिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Demanding Diploma Courses: एक से तीन साल की पढ़ाई, सैलरी मिलेगी मोटी; इन डिप्लोमा कोर्सेज में ले लें एडमिशन
Thu, 29 Jan 2026 09:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 Jan 2026 09:31 AM IST
सार
आगरा विश्वविद्यालय में 1 से 3 साल के डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स छात्रों को कम समय में रोजगार योग्य बना रहे हैं। विदेशी भाषाओं, आपदा प्रबंधन और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी जैसे कोर्स के जरिए छात्र अच्छी कंपनियों में बेहतर प्लेसमेंट पा रहे हैं।
विज्ञापन
Demanding Diploma Courses
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब बेहतर कॅरिअर के लिए लंबी पढ़ाई ही एकमात्र रास्ता नहीं रह गया है। एक से तीन वर्ष के डिप्लोमा कोर्स करके भी छात्र अच्छी कंपनियों में बेहतर प्लेसमेंट हासिल कर रहे हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया जून से शुरू होने की संभावना है। ऐसे में छात्रों के पास अभी से अपने कॅरिअर की योजना बनाने का अच्छा मौका है।
विश्वविद्यालय में विदेशी भाषाओं से लेकर कॉर्पोरेट और व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े कई डिप्लोमा कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इन कोर्सों के माध्यम से छात्र कम समय में व्यावहारिक कौशल हासिल कर रोजगार की राह आसान बना रहे हैं। विवि के कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी संस्थान (केएमआई) के निदेशक प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि संस्थान में फ्रेंच, रूसी और जर्मन भाषा के डिप्लोमा कोर्स संचालित हैं। इन कोर्सों को पूरा करने के बाद छात्र कॉर्पोरेट कंपनियों, ट्रैवल, टूरिज्म और अन्य अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। बेहतर प्लेसमेंट पा रहे हैं।

वहीं पंडित दीनदयाल गृह विज्ञान संस्थान के आयुष मंगल ने बताया कि संस्थान में दो प्रमुख व्यावसायिक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों को पूरा करने के बाद छात्र दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य बड़े शहरों में सेवाएं दे रहे हैं। डिप्लोमा कोर्स रोजगार होने के साथ-साथ छात्रों को कम समय में आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रहे हैं।
इन कोर्स में बनाएं कॅरिअर
-पंडित दीनदयाल संस्थान में संचालित (अवधि 1 साल, फीस 7500 रुपये प्रति सेमेस्टर)
1- पीजी डिप्लोमा इन डिजास्टर मैनेजमेंट
इनमें आपदा प्रबंधन की पढ़ाई कराई जाती है। यह कोर्स सरकारी नौकरी में भी उपयोगी साबित होता है।
2- पीजी डिप्लोमा इन कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी
यह कोर्स कर कॉर्पोरेट कंपनियों में बनाए गए सोशल रेस्पोंसिबिलिटी पैनल में नियुक्ति पा सकते हैं।

केएमआई संस्थान
फ्रेंच, जर्मन और रशियन भाषा के अंतर्गत तीन डिप्लोमा कोर्स संचालित हैं। इनमें पहला एक साल का सर्टिफिकेट डिप्लोमा, दूसरे वर्ष पर 1 साल का डिप्लोमा और ये दोनों करने पर तीसरे वर्ष एडवांस्ड डिप्लोमा। इसके साथ ही संस्थान में एमए इन फ्रेंच और रशियन संचालित है।