फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Short circuit fire in flour mill

Agra News: आटा चक्की में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Wed, 11 Oct 2023 09:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 11 Oct 2023 09:09 PM IST
विज्ञापन
Short circuit fire in flour mill
आटा चक्की में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन

घिरोर। नगला किसी रोड पर मंगलवार की रात एक आटा चक्की में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग में गेहूं आदि सामान जलकर राख हो गया। जानकारी होने के बाद आग को बुझाया गया। नगला किसी रोड के पास निवास कर रहा महेंद्र सिंह शाक्य आटा चक्की चलाता है। इसी के जरिए वह परिवार का भरण पोषण कर रहा है। मंगलवार की रात शॉर्ट सर्किट के चलते चक्की में आग लग गई। आग ने वहां रखे गेहूं, आटा आदि सामान को जलाकर राख कर दिया। आग लगने की जानकारी होने के बाद महेंद्र ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को बुझाया। लेकिन जब तक आग पर काबू किया गया। अधिकतर सामान जल चुका था। पीड़ित ने बताया कि उसके वह कागज भी आग में जल गए। जिसमें लोगों की उधारी लिखी हुई थी। जीविका चलाने का एकमात्र साधन आटा और मसाला चक्की है। पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed