फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shopping mall employee fired for not becoming Santa Claus in agra

Agra News: शॉपिंग मॉल में सेंटा नहीं बनने पर कर्मचारी को नौकरी से निकाला, मैनेजर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा

Sun, 25 Dec 2022 08:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Dec 2022 08:15 PM IST
सार

शमसाबाद रोड के गांव दिगनेर निवासी युवक एक शॉपिंग मॉल में काम करता था। उसका आरोप है कि क्रिसमस पर उसने सेंटा क्लॉज की टोपी पहनने से इनकार कर दिया। इस पर मैनेजर ने उसे नौकरी से निकाल दिया। 

विज्ञापन
shopping mall employee fired for not becoming Santa Claus in agra
युवक से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सदर क्षेत्र स्थित शापिंग माल में सेंटा क्लॉज की टोपी नहीं पहनना एक कर्मचारी को भारी पड़ गया। आरोप है कि मैनेजर ने कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया। मामले की जानकारी पर रविवार को योगी यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाया। मामले में मैनेजर सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


शमसाबाद रोड के गांव दिगनेर निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह तीन महीने से एक शॉपिंग मॉल में नौकरी कर रहा था। 23 दिसंबर को मैनेजर ने सेंटा क्लॉज की टोपी पहनकर फोटो खिंचवाने के लिए कहा। उसने इसका कारण पूछा। इस पर उन्होंने कह दिया कि फोटो खींचकर भेजनी है। इस पर वो तैयार हो गया। फोटो खिंचवाने के बाद टोपी उतारकर रख दी। तभी उन्हें सर्वर रूप में मैनेजर ने बुलाया। कहा कि सेंटा क्लॉज की टोपी पहनकर बैठना होगा।

विज्ञापन

'हिंदू हूं, टोपी नहीं पहन सकता'

अमित ने कहा कि वह हिंदू हैं। इसलिए यह टोपी नहीं पहन सकता। आरोप है कि इस पर स्थानीय मैनजर आ गए। उन्होंने नौकरी से निकालने की धमकी दी। विराध करने पर दोनों ने नौकरी से निकाल दिया। इस महीने की सैलरी भी नहीं दी। रविवार को मामले की जानकारी योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर को हुई। वह दोपहर में कार्यकर्ताओं के साथ शोरूम पर पहुंच गए। इस पर हंगामा होने लगा। सूचना पर थाना सदर की फोर्स पहुंची। किसी तरह सभी को समझाकर शांत कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

एसीपी सदर अर्चना सिंह का कहना है कि वी बाजार के मैनेजर सहित तीन के खिलाफ अभद्रता और नौकरी से निकालने का आरोप है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, मामले की जानकारी के लिए मैनेजर को फोन किया। मगर, उन्होंने फोन काट दिया। दोबारा कॉल करने पर रिसीव नहीं किया।

नहीं डाल सकते दबाव

योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर ने बताया कि किसी कर्मचारी को इस तरह से ड्रेस पहनने के लिए दबाव नहीं डाला जा सकता है। शॉपिंग मॉल के कर्मचारियों पर दबाव डाला गया। नौकरी जाने के डर से कुछ कर्मचारियों ने टोपी पहन ली। अमित ने ऐसा नहीं किया तो नौकरी से निकाला गया। इस मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed