फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shopkeepers ran away after closing shop due to raids, license of 10 suspended

कालाबाजारी: कासगंज में उर्वरकों की दुकानों पर छापे,  दुकान बंद कर भागे दुकानदार; 10 के लाइसेंस निलंबित

Sat, 19 Aug 2023 01:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 19 Aug 2023 01:37 PM IST
सार

जिले में एक साथ कई तहसील क्षेत्रों में उर्वरकों की दुकानों पर छापे कार्रवाई की गई। इस दौरान 10 उर्वरक दुकानदारों के द्वारा निरीक्षण के दौरान दुकान बंद कर चले जाने पर उनके लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
 

विज्ञापन
Shopkeepers ran away after closing shop due to raids, license of 10 suspended
उर्वरकों की दुकानों पर छापामार कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में उर्वरकों की कालाबाजारी न हो इसके लिए तीनों तहसीलों में एक साथ उर्वरकों की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की गई। इसमें 51 दुकानों पर कृषि विभाग एवं उपजिलाधिकारी की टीम ने निरीक्षण किया। वहीं 10 उर्वरक दुकानदारों के द्वारा निरीक्षण के दौरान दुकान बंद कर चले जाने पर उनके लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह एवं उपजिलाधिकारी प्रेम नारायण ने सहावर तहसील में, जिला कृषि अधिकारी, डॉ. अवधेश मिश्र एवं उपजिलाधिकारी पंकज कुमार ने कासगंज तहसील में एवं अपर जिला कृषि अधिकारी रंजीत कुमार एवं उपजिलाधिकारी कुलदीप कुमार ने पटियाली तहसील में छापामार कार्रवाई की। निरीक्षण में पीओएस (प्वाइंट आफ सेल) मशीन व अभिलेखों के अनुसार उपलब्ध स्टाक का मिलान किया गया। यूरिया उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण की जांच की गई। वहीं 15 उर्वरकों नमूने दुकानों से लिए गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जीजा की करतूत: साली की छोटी सी भूल, मजबूर कर बनाए संबंध, फिर जो हुआ... जीते जी मर गई वो
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इनके यहां हुई कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान मै. हरिओम कृषक सेवा केंद्र मोहनपुरा, मै. जयसिंह खाद भंडार अथैया, मै. चाणक्य खाद भंडार अथैया, मै. बीएस ट्रेडर्स अथैया, मै. भारत ट्रेडर्स पथरेकी, मै. आयुष खाद भंडार पथरेकी, मै. मां गायत्री बीज भंडार नदरई, मै. शिवगंगा बीज भंडार नदरई, मै. राजपूत बीज भंडार नदरई एवं कृषि वर्मा खाद बीज भंडार नदरई के दुकानदार दुकानों को बंद कर गए। उनके लाइसेंस निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। मै. मिश्रा ट्रेडर्स कैनाल रोड गंजडुंडवारा, मै. अतुल खाद भंडार मोहनपुर एवं मै. राजबली खाद भंडार मोहनपुर पर अभिलेख अपूर्ण मिलने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया।

ये बोले जिला कृषि अधिकारी 

जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र ने बताया कि उवर्रक विक्रेताओं को निर्धारित दर पर ही उर्वरक बिक्री करने, बल्क में बिक्री न करने के निर्देश दिए हैं। यदि कोई किसान पांच बैग से अधिक उर्वरकों का क्रय करते हैं तो उनकी आवश्यकता के संबंध में कृषि क्षेत्रफल बोई गई फसल आदि पूर्ण जानकारी कर ही उर्वरक देने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed