{"_id":"5f6086fe8ebc3e57b75060af","slug":"shopkeeper-commit-suicide-in-shop-agra-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः दुकान में फांसी लगाकर व्यापारी ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः दुकान में फांसी लगाकर व्यापारी ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
Tue, 15 Sep 2020 02:49 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 15 Sep 2020 02:49 PM IST
सार
छत्ता के जीवनी मंडी निवासी थान सिंह पुत्र तोताराम की विजय नगर पुलिस चौकी के पीछे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सही करने की दुकान है। थान सिंह और उनके बड़े भाई गोवर्धन दुकान पर बैठते थे।
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के हरीपर्वत की विजय नगर कॉलोनी में मंगलवार सुबह शक्ति इलेक्ट्रीकल्स वर्क्स शॉप के मालिक थान सिंह (55) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शटर खुलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का कहना था कि थान सिंह तनाव में रहते थे। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है।
छत्ता के जीवनी मंडी निवासी थान सिंह पुत्र तोताराम की विजय नगर पुलिस चौकी के पीछे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सही करने की दुकान है। थान सिंह और उनके बड़े भाई गोवर्धन दुकान पर बैठते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि थान सिंह सुबह तकरीबन छह बजे घर से दुकान पर आने के लिए निकले थे। सुबह नौ बजे अन्य दुकानदार आए।
ये भी पढ़ें- अपहृत किशोरी को तलाशने में पुलिस पर लगे आरोप, महापंचायत की घोषणा से गांव में तनाव के हालात
विज्ञापन
उन्होंने थान सिंह की दुकान के ताले खुले देखे। मगर, शटर अंदर से बंद था। यह देखकर उन्हें शक हुआ। उन्होंने भाई गोवर्धन को बताया, वह मौके पर आ गए। उन्होंने पुलिस को बुला लिया। तब शटर खोला गया। थाना सिंह पंखे के कुंड़े से फांसी पर लटके हुए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना हरीपर्वत के एसएसआई राघवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों के मुताबिक, थान सिंह को रात में नींद नहीं आती थी। इस कारण दवा खाकर सोते थे। तनाव में भी रहते थे, जांच की जा रही है।
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। सुसाइड नोट नहीं मिला है। गोवर्धन ने बताया कि थान सिंह की एक बेटी है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। सुसाइड नोट नहीं मिला है। गोवर्धन ने बताया कि थान सिंह की एक बेटी है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।