{"_id":"68ee885c61a99e9c8d0476d5","slug":"shop-collapsed-due-to-bulldozer-during-drain-construction-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नाला निर्माण के दौरान बुलडोजर से गिरी दुकान...व्यापारियों ने किया हंगामा, चार लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नाला निर्माण के दौरान बुलडोजर से गिरी दुकान...व्यापारियों ने किया हंगामा, चार लाख का नुकसान
Tue, 14 Oct 2025 10:59 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 14 Oct 2025 10:59 PM IST
सार
व्यापारियों का कहना था कि निर्माण कार्य के दौरान किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसके कारण चार लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। इसी दौरान अलीगढ़ निवासी मजदूर सलमान और जावेद घायल हो गए।
विज्ञापन
धराशायी हुई दुकान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में टेढ़ी बगिया के 100 फीट मार्ग पर मंगलवार को नाला निर्माण की खुदाई के दौरान सड़क किनारे स्थित बिल्डिंग मटेरियल की एक दुकान का बाहरी हिस्सा बुलडोजर की चपेट में आकर भरभराकर गिर गया। तेज आवाज सुनते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। व्यापारियों ने एकत्र होकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। दो मजदूर मामूली घायल हो गए। आक्रोशित दुकानदार को चार लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
दोपहर करीब तीन बजे जेसीबी (बुलडोजर) मशीन नाले की खुदाई करते हुए दुकान के बाहरी हिस्से के काफी नजदीक पहुंच गई थी। तभी मिट्टी खिसकने से दुकान की दीवार और छज्जा गिर गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पीड़ित दुकानदार बिजेंद्र चौधरी ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसके कारण चार लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। इसी दौरान अलीगढ़ निवासी मजदूर सलमान और जावेद घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार और नगर निगम कर्मी निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहे है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मजदूरों को हल्की चोटें आई थीं और उनका उपचार करवा दिया गया है। व्यापारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। नगर निगम के प्रवर्तन प्रभारी डाॅ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।