फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shooter called for 20 thousand rupees to shoot himself police exposed the dreadful conspiracy AGRA CRIME

Agra: खुद पर गोली चलवाने के लिए 20 हजार रुपये में बुलाए शूटर, खौफनाक साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश

Mon, 27 Feb 2023 02:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Feb 2023 02:33 PM IST
सार

 ताजगंज क्षेत्र में हुए गोलीकांड का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि पीड़त खुद ही था। उसने खुद पर गोली चलवाने के लिए  20 हजार रुपये में शूटर बुलाए थे। पुलिस ने मामले का हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। 
 

विज्ञापन
Shooter called for 20 thousand rupees to shoot himself police exposed the dreadful conspiracy AGRA CRIME
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में चाचा ने पैतृक मकान के बंटवारे के विवाद में भतीजे को जेल भिजवाने के लिए साजिश रची। 20 हजार रुपये देकर शूटर से खुद पर गोली चलवाई। घायल होने पर पुलिस को बुला लिया। तीन भतीजों सहित पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की जांच में पोल खुल गई। पुलिस ने शूटर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा।

विज्ञापन

ये है मामला 

शनिवार शाम को दुर्गा एन्क्लेव, कलाल खेरिया निवासी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को गोली लगने की सूचना दी। बताया कि वह अपने भाई जगदीश के साथ जा रहे थे। इनर रिंग रोड पर लघुशंका के लिए रुके थे। तभी बाइक पर बदमाश आए। उन्होंने भाई जगदीश को गोली मार दी। गोली दाहिने हाथ में लगी। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी। सुरेंद्र ने कौलारा कलां डौकी निवासी बंटी, उसके भाई राहुल व कुलदीप, रिश्तेदार अनिल और सोनू को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया। बंटी उसका भतीजा था।

विज्ञापन

मोबाइल में मिली कॉल रिकाॅर्डिंग

डीसीपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि घटना की विवेचना की गई। गोली मारने का आरोप रिश्तेदारों पर ही लगाया गया था। इससे सभी बिंदुओं पर पड़ताल शुरू की गई। आरोपी घर में मिल गए। उन्होंने खुद को निर्दोष बताया। पुलिस को शक हुआ। सुरेंद्र से लघुशंका के लिए रुकने वाली जगह के बारे में पूछा। मगर, सही जगह नहीं बता सका। बाद में कहने लगा कि वो रुका नहीं था। सुरेंद्र के मोबाइल में कई काॅल रिकाॅर्डिंग मिलीं, जिसमें साजिश का पता चला। सुरेंद्र की घटना से पहले कुछ लाेगों से कई बार बात हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हैवान पड़ौसी: 10 साल की बच्ची को मोबाइल में दिखाई अश्लील फिल्म, फिर पार की दरिंदगी की सारी हदें

परिवार में मकान का चल रहा विवाद

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि गांव में एक पुश्तैनी मकान है। सुरेंद्र मकान में बंटवारा करना चाहता है। भतीजे तैयार नहीं थे। इस पर उसने साजिश की। उसे आशंका थी कि गोली लगी होने की वजह से पुलिस पड़ताल नहीं करेगी। आरोपियों को जेल भेज देगी।

 20 हजार रुपये में शूटर 

सुरेंद्र मियांपुर निवासी मनोज राठौर के कबाड़ के गोदाम में काम करता है। मनोज ने अपने साथी शूटर रश्मि विहार, ताजगंज निवासी भोला को बुलाया था। उसे 20 हजार रुपये दिए थे। उसने जगदीश पर गोली चलाई थी। रविवार को शूटर भोला, गलत मुकदमा लिखाने वाले सुरेंद्र और शूटर उपलब्ध कराने वाले गोबर चौकी निवासी मनोज राठौर को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed