फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shohde pulled the scarf of the girl going home

शोहदे ने घर जा रही छात्रा का खींचा दुपट्टा

Fri, 24 Sep 2021 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Shohde pulled the scarf of the girl going home
मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र के गांव निवासी शोहदे ने हद पार कर दी। बुधवार को बाजार से घर जा रही छात्रा का सरेराह दुपट्टा खींच लिया। विरोध करने पर उसे बात करने के लिए धमकाया। जब परिजनों ने शिकायत की तो छात्रा पर ही चारित्रिक आरोप लगाए। शुक्रवार को पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती बीएसी की छात्रा है। करीब एक माह से पास के ही गांव का रहने वाला युवक उसे राह चलते फोन पर बात करने के लिए परेशान करता आ रहा है। छात्रा उसको नजरंदाज कर आगे बढ़ जाती थी, लेकिन बुधवार को शोहदे ने हद पार कर दी। सरेराह बाजार से छोटी बहन के साथ घर लौट रही छात्रा की साइकिल को खींच कर रोक लिया। छात्रा पर बात करने के लिए दबाव बनाने लगा, मना करने पर उसका दुपट्टा खींच लिया, इस पर छात्रा सहम गई, तभी वहां से गुजर रहा राहगीर मददगार बनकर आया और शोहदे से भिड़ गया।
विज्ञापन

छात्रा अपने घर पर आ गई। जब छात्रा के परिजनों ने आरोपी के घर शिकायत की तो उल्टा छात्रा पर ही आरोप लगाए। शुक्रवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी अशोक कुमार राय ने मामले में प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह को जांच कर दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed