{"_id":"65c09435f2c9ec5d52091253","slug":"shohada-threatening-woman-to-disfigure-her-face-by-pouring-acid-on-her-in-agra-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: 'साथ नहीं चली तो तेजाब से बिगाड़ दूंगा चेहरा' शोहदे से पीड़ित है अस्पतालकर्मी महिला; पुलिस से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: 'साथ नहीं चली तो तेजाब से बिगाड़ दूंगा चेहरा' शोहदे से पीड़ित है अस्पतालकर्मी महिला; पुलिस से लगाई गुहार
Mon, 05 Feb 2024 01:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:26 PM IST
सार
आगरा में अस्पतालकर्मी महिला शोहदे से परेशान है। आरोपी ने धमकी दी कि 'साथ नहीं चली तो तेजाब से बिगाड़ दूंगा चेहरा' पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक शोहदा महिला पर तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। उसने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। कुछ ही देर में यह वायरल हो गया। मामला सामने आया तो पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन
मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि वह एक निजी अस्पताल में काम करती है। शुक्रवार की रात को ड्यूटी पर थी। इसी दौरान ट्रांस यमुना कॉलोनी का रहने वाली गुल्ला पौलिया वहां आ गया। वह अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
बताया कि विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगा। साथ ही चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने इसका वीडियो बना लिया। आरोपी पर कार्रवाई करने के लिए पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन