फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shoe Business Man Family Return Home After Corona Virus

कोरोना से संक्रमित जूता कारोबारी के पूरे परिवार ने जीती जंग, लाखों घरों में दस्तक देकर जाना लोगों का हाल

Fri, 20 Mar 2020 10:33 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 20 Mar 2020 10:33 AM IST
सार

शहर में अब सिर्फ रेलवे अधिकारी की बेटी की कोरोना से पीड़ित
बची है। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Shoe Business Man Family Return Home After Corona Virus
जिला अस्पताल का आइसोलेशन वार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के आठ में से सात मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। ये सभी जूता कारोबारी के परिवार और फैक्टरी से जुड़े लोग हैं। तीन पहले स्वस्थ्य होकर दिल्ली से लौट चुके। चार शुक्रवार को लौट आए। शहर में अब सिर्फ रेलवे अधिकारी की बेटी की कोरोना से पीड़ित बची है। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


जूता कारोबारी, उनकी पत्नी, दो बेटों, पुत्र वधू में कोरोना की पुष्टि हुई थी। उनकी मां को भी तेज बुखार था। इस कारण उन्हें भी दिल्ली भेजा गया था उपचार के लिए।
विज्ञापन


बाद में कंपनी के एक कर्मचारी और उसकी पत्नी को कोरोना मिला। इस तरह सात मरीज हो गए। ये सभी स्वस्थ हो गए हैं। इन लोगों के संपर्क में आए एक हजार से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई थी। सभी स्वस्थ मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हौंसला रखा ... ठीक हो गए
आगरा। जूता कारोबारी के परिवार के नजदीकी लोगों ने स्वस्थ होकर लौटने वालों से बात की। उन्होंने बताया कि पूरे परिवार को शुरू में डर लगा था लेकिन डॉक्टरों ने काउंसलिंग की तो हिम्मत बन गई। डॉक्टरों ने जो गाइड लाइन दी, उसका पालन किया। कोरोना से उपचार में दवाइयों केबराबर ही रोल आत्मविश्वास का है। हमने यही किया।

18144 घरों में दस्तक देकर लोगों का हाल जाना
स्वास्थ्य विभाग की 112 टीमें बृहस्पतिवार को भी हेल्थ सर्वे के लिए निकलीं। कुल 18144 घरों में दस्तक देकर लोगों का हाल जाना है। उन्हें जरूरी एहतियात बरतने के लिए जागरूक किया।

रकाबगंज नॉर्थ और साउथ, बुंदू कटरा, देवरी रोड, नरीपुरा, शाहगंज क्षेत्रों में सर्वे किया गया। इसमें लोगों से परिवार के सदस्यों का हाल पूछा जा रहा है। पता किया जा रहा है कि कोई जुकाम-खांसी, बुखार से पीड़ित तो नहीं है। 30 दिन में कोई विदेश यात्रा से लौटा तो नहीं या फिर लौटने वाले किसी व्यक्ति के संपर्क में तो नहीं आया। स्वास्थ्य सर्वे के नोडल प्रभारी डॉ. संजीव बर्मन ने बताया कि अब तक के अभियान में 2,26,493 घरों तक टीमें पहुंचकर हेल्थ सर्वे कर चुकीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed