फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shoe Artisan Dies After Falling From Neighbor’s Terrace, Family Alleges He Was Pushed Over Dowry-like Demand

पड़ोसन ने मारा छत से धक्का: जूता कारीगर की मौत पर परिजनों के आरोप, बोले- 5 लाख और सोने की चेन मांग रही थी वो

Fri, 11 Sep 2026 04:03 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 11 Sep 2026 04:03 PM IST
सार

आगरा के बेलनगंज में पड़ोसन की दो मंजिला छत से गिरकर घायल हुए जूता कारीगर विष्णु कुमार की एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसन पर पांच लाख रुपये और सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर विष्णु को छत से धक्का देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Shoe Artisan Dies After Falling From Neighbor’s Terrace, Family Alleges He Was Pushed Over Dowry-like Demand
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के छत्ता थाना क्षेत्र के बेलनगंज स्थित पंजा मदरसा के पास पड़ोसन के घर की दो मंजिला छत से गिरकर घायल जूता कारीगर विष्णु कुमार (30) की एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसन पर पांच लाख रुपये और सोने की चेन देने की मांग पूरी न करने पर विष्णु को छत से धक्का देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


 परिजनों के मुताबिक शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे विष्णु घर से एक मकान छोड़कर रहने वाली महिला के घर गया था। दोनों के बीच करीब पांच साल से संबंध  हैं। पिता जसवंत का आरोप है कि महिला पहले भी विष्णु के खिलाफ दो शिकायतें कर चुकी थी और एक साल पहले छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि महिला पहले ही पांच लाख रुपये और सोने की चेन ले चुकी थी और अब और रकम मांग रही थी।
विज्ञापन


घटना के बाद महिला और उसका देवर घर से भाग गए हैं। विष्णु सऊदी अरब और दुबई में काम कर चुका था। करीब डेढ़ साल पहले लौटकर जूता फैक्टरी में काम कर रहा था। महिला का पति अभी सऊदी अरब में नौकरी कर रहा है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed