फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shivsena celebrate hindu new year

पर्यटकों को चंदन लगाकर नवसंवत्सर की बधाई दी

Sat, 09 Apr 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sat, 09 Apr 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
shivsena celebrate hindu new year
‌ह‌िंदू नव संवत्‍सर - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो

विज्ञापन
 शिवसैनिकों ने शुक्रवार को आगरा किले पर पर्यटकों को चंदन लगाकर नवसंवत्सर की बधाई दी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शिवसेना के जिला प्रमुख वीनू लवानियां के नेतृत्व में शिवसैनिक आगरा किले के अमर सिंह गेट पर एकत्रित हुए। यहां देशी-विदेशी पर्यटकों को चंदन लगाकर और फूल माला पहनाई। इस दौरान उन्हें नवसंवत्सर का महत्व भी बताया। हालांकि शुरुआत में पुलिसकर्मियों ने शिवसैनिकों को रोकने का प्रयास किया लेकिन बाद में कार्यक्रम की जानकारी होने के बाद उन्होंने शिवसैनिकों को पर्यटकों का स्वागत करने दिया। इस दौरान चुन्ना पांडे, रश्मि वर्मा, सुरेश प्रजापति, प्रशांत दुबे, जयप्रकाश मिश्रा आदि मौजूद थे।
(फोटो..सिटी फोल्डर में आज की डेट में आरएसएस के नाम से सेव है।)

उगते सूरज को अर्घ्य देकर नवसंवत्सर का स्वागत
कहीं पथ संचलन तो कहीं उगते सूरज को अर्घ्य देकर, कहीं मिठाई बांटकर तो कहीं हवन पूजन कर शुक्रवार को नवसंवत्सर का स्वागत किया गया। शहरभर में कई जगहों पर अलग-अलग आयोजन किए गए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े स्वयंसेवकों ने रामबाग और आवास विकास क्षेत्र में पथ संचलन किया। गणवेशधारी स्वयंसेवक हाथों में दंड लेकर जब गुजरे तो राहगीर भी सड़क किनारे खड़े होकर इन्हें देखने लगे। रामबाग नगर में हुए पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने ट्रांसयमुना में भ्रमण किया। वहीं, आवास विकास सेक्टर दस के पार्क से पथ संचलन शुरू हुआ। इधर, संस्कार भारती द्वारा जयपुर हाउस स्थित रामलीला पार्क में स्वयंसेवकों ने उगते सूरज को अर्घ्य दिया। इसके बाद सभी को चंदन लगाकर नवसंवत्सर की बधाई दी। यहां संघ के महानगर संघचालक विजय गोयल, पूर्व विधायक चौधरी उदयभान सिंह, किशन कुमार सर्राफ, मनोज पचौरी, नीरज अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवन-पूजन कर दी बधाई
नवसंवत्सर और नवरात्र शुरू होने पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने दीवानी चौराहा स्थित भारत माता की प्रतिमा के समक्ष हवन किया। इस दौरान वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने नवसंवत्सर के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि युवा पीढ़ी सिर्फ अंग्रेजी नववर्ष के बारे में ही जानती है, उसे नवसंवत्सर के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। हवन-पूजन के बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को नवसंवत्सर की बधाई दी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष तरुण सिंह, महानगर प्रभारी अनंत उपाध्याय, पीयूष श्रीवास्तव, संतोष मित्तल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed