फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivraj Animal Fair in Soronji from 3rd December

Agra News: सोरोंजी में शिवराज पशु मेला 3 दिसंबर से

Wed, 27 Nov 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 27 Nov 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Shivraj Animal Fair in Soronji from 3rd December
सोरोंजी (कासगंज)। तीर्थनगरी का वार्षिक शिवराज पशु मेला 3 दिसंबर से शुरू होगा। मेले में पशु व्यापारी अपने घोड़े सहित अन्य पशुओं को लेकर पहुंचने लगे हैं। 15 दिसंबर तक चलने वाले इस मेले में पशुओं की खरीद फरोख्त के लिए उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान आदि राज्यों से पशु व्यापारी यहां आते हैं।वर्ष 1919 में शुरू हुए इस मेले का इस वर्ष 105वां आयोजन है। मेला प्रबंधक मुकुल मान सिंह ने बताया कि राजा शिवराज सिंह ने इस मेले की शुरुआत की थी। तब से निरंतर यह मेला लहरा रोड पर नुमाइश मैदान में आयोजित होता है। मेले में अच्छी नस्ल के घोड़े-घोड़ी बिक्री के लिए आते हैं। कहा जाता है कि फिल्म निर्माता भी फिल्मों की शूटिंग के लिए घोड़े यहीं से मंगाते थे। पुलिस ट्रेनिंग के लिए भी घोड़ों की खरीद यहीं से की जाती रही है। इस मेले में ऊंट भी बिक्री के लिए लाए जाते थे, हालांकि अब यह नहीं लाए जाते। मार्गशीर्ष पूर्णिमा 15 दिसंबर तक इस मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed